मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है

Imtiaz Ali Statement on Main Vaapas Aaunga Slow Start: इम्तियाज अली ने कहा कि ‘मैं वापस आऊंगा’ धीरे-धीरे दर्शकों का दिल जीत रही है. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा.

Imtiaz Ali Statement on Main Vaapas Aaunga Slow Start: फिल्ममेकर इम्तियाज अली की हालिया रिलीज फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना जैसे कलाकार नजर आए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक बड़ी नहीं रही. इम्तियाज अली ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात की. उन्होंने कहा, “अब टिकट सेल में बढ़त आ रही है. अगर आप बिक्री के आंकड़े देखें तो फिल्म लगातार बेहतर कर रही है.”

(Imtiaz Ali On Main Vaapas Aaunga Opening) ‘यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं थी’

इम्तियाज अली ने कहा, “यह कोई स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है, इसलिए इसकी ओपनिंग बहुत बड़ी नहीं हो सकती थी. अगर फिल्म अच्छी होगी तो लोग खुद दूसरों को जाकर बताएंगे और यही तरीका है जिससे यह फिल्म आगे बढ़ेगी. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह और मजबूत होगी.” इम्तियाज बोले, “मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि युवा दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं. अक्सर अच्छी तारीफ और बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच थोड़ा समय लगता है और उम्मीद है कि अब हम उस दूरी को कम कर रहे हैं.”

इम्तियाज अली बोले- युवाओं को आज भी सच्चे प्यार की तलाश

इम्तियाज अली का मानना है कि आज की युवा पीढ़ी इस फिल्म से इसलिए जुड़ रही है क्योंकि उन्हें सच्चे प्यार की तलाश है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आज की युवा पीढ़ी को सबसे ज्यादा प्यार की जरूरत है. वे सबसे ज्यादा खोए हुए भी हैं और सबसे ज्यादा प्यार की तलाश में भी हैं.” उन्होंने आगे कहा, “अगर उन्हें पुराने दौर जैसा सच्चा और गहरा रिश्ता पाने का मौका मिले तो वे जरूर उस रास्ते को चुनेंगे. आज की पीढ़ी बहुत संवेदनशील और रोमांटिक है, लेकिन उन्हें अक्सर गलत समझा जाता है. ऐसा दिखाया जाता है जैसे उनकी जिंदगी की उलझनों के लिए वही जिम्मेदार हो. जबकि उनकी दुनिया पहले की पीढ़ियों से अलग है, लेकिन वे प्यार को पहले से ज्यादा तलाश रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 First Review: रिलीज से पहले सामने आया ‘कॉकटेल 2’ का पहला रिव्यू, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >