बॉक्स ऑफिस पर स्लो हुई ‘मैं वापस आऊंगा’, टोटल कमाई देख लगेगा झटका

Main Vaapas Aaunga Box Office: ‘मैं वापस आऊंगा’ थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने कमाए.

Main Vaapas Aaunga Box Office: इम्तियाज अली की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक ड्रामा ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी जैसे स्टार्स की टोली है. फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी रफ्तार बनाए हुए है. आइये जानते हैं इसने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया.

‘मैं वापस आऊंगा’ ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 2,139 शो में 1.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की सोमवार की कमाई उसके ओपनिंग डे की कमाई से ज्यादा रही. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 6.75 करोड़ है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ कमाए थे और वीकेंड पर इसकी कमाई में कुछ बढ़ोतरी हुई. इसने शनिवार को 1.85 करोड़ और रविवार को 2.50 करोड़ कमाए थे.

मैं वापस आऊंगा के बारे में

यह फिल्म एक 95 साल के बुजुर्ग की कहानी है, जिन्हें पाकिस्तान जाने की बेताब कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है. जब बुजुर्ग को कभी-कभी पुरानी बातें याद आती हैं, तो उनका पोता बंटवारे से पहले के समय की बिखरी हुई यादों को जोड़ने की कोशिश करता है. मूवी सरहद बनने के लंबे समय बाद भी इंसानों पर पड़े असर को समझने की कोशिश करती है. बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म को कई दूसरी मूवीज से कड़ी टक्कर मिल रही है. जिसमें राम चरण की ‘पेड्डी’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ और स्टीवन स्पीलबर्ग की डायरेक्ट की हुई हॉलीवुड ड्रामा ‘डिस्क्लोजर डे’ है.

यह भी पढ़ें- संचिता उगले के रिलेशनशिप पर को-स्टार उज्ज्वल शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- वह किसी और को डेट कर रही थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >