Main Vaapas Aaunga: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की जमकर तारीफ की है. इंस्टाग्राम पर अनुराग ने डायरेक्टर की एक एक ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो शेयर की और प्यार से उन्हें “मटनखोर” कहा.
अनुराग कश्यप ने ‘मैं वापस आऊंगा’ का किया रिव्यू
अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “एकदम नए @imtiazaliofficial… उनकी पहली फिल्म ‘चमकीला’ के बाद, उनकी दूसरी मूवी ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में चल रही है…. जरूर देखें, आई लव यू मटनखोर…. ऐसे ही प्रेरित करते रहो और हमारा दिल तोड़ते रहो.” उन्होंने क्रिएटिव टीम की भी तारीफ की और मजाक-मजाक में इम्तियाज से कहा कि मेरे हमदम को चोरी करना बंद करो, हमें भी काम करना है.”
अनुराग कश्यप ने इस वजह से गुस्सा किया था जाहिर
इससे पहले, अनुराग ने इंस्टाग्राम पर सिनेमा शेड्यूल में ‘ऑब्सेशन’ (Obsession) को ज्यादा स्क्रीन देने पर अपना गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने लिखा, “मैं पूरी तरह समझता हूं कि हर कोई ‘ऑब्सेशन’ देखना चाहता है, लेकिन यह कम शो के साथ भी लंबे समय तक चल सकती है. अगर हम अपनी फिल्मों को बेहतर शोकेसिंग के साथ प्राथमिकता नहीं देंगे, तो मुझे समझ नहीं आता कि हम कैसे आगे बढ़ेंगे. पिछले वीक ‘बंदर’ के साथ ऐसा हुआ, इस बार ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ के साथ हो रहा है.”
‘मैं वापस आऊंगा’ के बारे में
इम्तियाज अली की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना, शरवरी और बनिता संधू अहम किरदारों में हैं. कहानी 95 साल के इशर सिंह ग्रेवाल (नसीरुद्दीन शाह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पाकिस्तान के सरगोधा जाने की कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है. जैसे-जैसे उनकी याददाश्त कमजोर होने लगती है, उनका पोता निर्वैर (दिलजीत दोसांझ) इंग्लैंड से उनकी देखभाल के लिए वापस आता है.
यह भी पढ़ें- संचिता उगले के रिलेशनशिप पर को-स्टार उज्ज्वल शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- वह किसी और को डेट कर रही थी
