Mahesh Bhatt On Main Vaapas Aaunga: शरवरी और वेदांग रैना स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. सैक्लनिक के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 73.01 करोड़ की कमाई कर ली है. इसे स्लीपर हिट माना जा रहा है. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की तारीफ फिल्ममेकर महेश भट्ट ने की है.
Mahesh Bhatt Lauds Main Vaapas Aaunga: महेश भट्ट ने मैं वापस आऊंगा की तारीफ में कही ये बात
वैराइटी इंडिया संग बातचीत में महेश भट्ट ने ‘मैं वापस आऊंगा’ की तारीफ करते हुए कहा, “कुछ फिल्में ढोल-नगाड़ों के साथ आती हैं, जैसे उन्हें अपनी मौजूदगी का ऐलान करना हो, लेकिन कुछ फिल्में चुपचाप आती हैं और अपने साथ सिर्फ एक इंसानी दिल की सच्ची भावनाएं लेकर चलती हैं. मैं वापस आऊंगा भी ऐसी ही फिल्मों में से एक है.”
Mahesh Bhatt Filmy Style Review: महेश भट्ट ने फिल्मी स्टाइल में किया रिव्यू
महेश भट्ट ने आगे कहा, “हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां सिनेमा में तेज रफ्तार, बड़े विजुअल्स और एक्शन का दबदबा है. आज के समय में मार्केट उसी चीज को ज्यादा पसंद करता है, जिसमें शोर हो और तुरंत एंटरटेनमेंट मिले. ऐसे माहौल में अगर कोई फिल्म इंसानी जज्बातों और अंदर की भावनाओं को समझने और सुनने की कोशिश करती है, तो वह अपने आप में एक तरह की बगावत है.”
महेश भट्ट ने ‘मैं वापस आऊंगा’ को बताया सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि इंसानी जज्बातों की गहरी तलाश
महेश भट्ट ने लिखा, “मैं वापस आऊंगा सिर्फ एक कहानी नहीं है. इसके पीछे एक गहरी प्यास छिपी है. वही प्यास, जिसने सूली पर लटके एक इंसान से भी कहलवाया था, ‘I Thirst’. वही प्यास, जो सदियों से तलाश करने वालों, कवियों, प्रेमियों और आम लोगों के भीतर रही है. अपने घर लौटने की प्यास, समझे जाने की प्यास और यह जानने की प्यास कि क्या जिंदगी सिर्फ उन पहचान तक सीमित है, जिन्हें बनाने में हम पूरी उम्र लगा देते हैं, या इससे भी आगे कुछ है.”
मैं वापस आऊंगा के बारे में
इम्तियाज अली की ओर से निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ-साथ विंडो सीट फिल्म्स के मोहित चौधरी और शिबासिस सरकार ने किया है.
यह भी पढ़ें- वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है
यह भी पढ़ें- ‘मेरी आंखों में भी आंसू थे’, फैंस के मैसेज पढ़ खुद को रोक नहीं पाईं शरवरी, कहा- दिल पूरी तरह भर गया
