Mahakumbh 2025: त्रिवेणी संगम में क्रिस मार्टिन ने गर्लफ्रेंड संग लगाई डुबकी, यूजर्स बोले- टाइमलाइन मैच कर दी महादेव ने, VIDEO

Mahakumbh 2025: क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन ने महाकुंभ मेले में पवित्र स्नान किया. उनका वीडियो एक फैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे.

कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन और एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन ने प्रयागराज में महाकुंभ में डुबकी लगाई. सिंगर का एक वीडियो एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में क्रिस और डकोटा दिख रहे हैं. उस फैन ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, जब आप कॉन्सर्ट में नहीं जा पाते, तो कलाकार आपके पास आता है – कुंभ मेले में. कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन और डकोटा के साथ संगम स्नान किया. वीडियो में क्रिस ब्लैक शॉर्ट्स में दिख रहे हैं, जबकि डकोटा ने कुर्ती और ट्राउजर पैंट पहना था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, कॉन्सर्ट करना बहाना था, कोल्डप्ले को महाकुंभ जाना था. एक यूजर ने लिखा, हर हर गंगे. एक यूजर ने लिखा, टाइमलाइन मैच कर दी महादेव ने. एक यूजर ने लिखा, यह इस साल मैंने देखी सबसे अच्छी रील में से एक है. बता दें कि क्रिस ने मुंबई और अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट किया था. वह 16 जनवरी को भारत आए थे. उनके कॉन्सर्ट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

यह भी पढ़ेंHema Malini In Maha Kumbh 2025: प्रयागराज पहुंची हेमा मालिनी, संगम में लगाई डुबकी, VIDEO

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी संगम में अनुपम खेर ने लगाई डुबकी, VIDEO शेयर कहा- जीवन आज जाकर सफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >