Mahakali: औरंगजेब के बाद ‘असुरगुरु शुक्राचार्य’, महाकाली से सामने आया अक्षय खन्ना का फर्स्ट पोस्टर, फैंस ने की अमिताभ बच्चन से तुलना

Mahakali: प्रशांत वर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ से एक्टर अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य लुक रिलीज हो गया है. सामने आए पोस्टर में एक्टर को रहस्यमयी अवतार, चांदी सी आंख और ऋषि जैसे अंदाज में देखा जा सकता है.

Mahakali: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ‘छावा’ में औरंगजेब का दमदार किरदार निभाने के बाद एक बार फिर बिल्कुल नए और शक्तिशाली अवतार में नजर आने वाले हैं. दरअसल, निर्देशक प्रशांत वर्मा की अपकमिंग पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ से उनका पहला लुक रिलीज कर दिया गया है. फिल्म PVCU (Prashanth Varma Cinematic Universe) का हिस्सा है और इसमें अक्षय खन्ना ‘असुरगुरु शुक्राचार्य’ की भूमिका निभा रहे हैं. अब सामने आए उनके लुक पर दर्शक अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यहां देखें फर्स्ट लुक:

कैसा है ‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना का लुक?

‘महाकाली’ फिल्म के रिलीज किए गए पोस्टर में अक्षय खन्ना को पहचान पाना मुश्किल है. सफेद लंबे बाल, घनी दाढ़ी, माथे पर जूड़ा और एक आंख से निकलती चांदी जैसी चमक उन्हें एक अलौकिक और रहस्यमयी रूप देती है. वह एक किले के सामने खड़े हैं और उनके चारों ओर अंधकार का माहौल है, जो किरदार की शक्ति और रहस्य को और गहरा कर देता है.

प्रशांत वर्मा ने लुक शेयर करते हुए लिखा, “देवताओं की छाया में, विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला उठी. प्रस्तुत करते हैं अक्षय खन्ना को शाश्वत ‘असुरगुरु शुक्राचार्य’ के रूप में.”

अमिताभ बच्चन के ‘अश्वत्थामा’ लुक से तुलना

अक्षय के इस अवतार को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. कुछ दर्शकों ने उनके लुक की तुलना अमिताभ बच्चन के ‘अश्वत्थामा’ वाले लुक से की है, जो उन्होंने फिल्म ‘कल्कि 2898 ईस्वी’ में निभाया था. हेयरस्टाइल, आंखों की चमक और ड्रेसिंग स्टाइल, इन सबमें काफी समानता देखी जा रही है.

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट और बाकी स्टारकास्ट के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन अक्षय के इस रहस्यमयी किरदार ने दर्शकों में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है.

यह भी पढ़े: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking: वरुण धवन-जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी एडवांस बुकिंग में पास या फेल? दूसरे दिन के रिपोर्ट्स में खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >