Maalik Review: चेहरे पर गुस्सा और आंखों में तेवर, राजकुमार ने सबको बनाया दीवाना, फुल पैसा वसूल है मूवी

Maalik Review: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भूल चुक माफ के बाद राजकुमार राव फिल्म मालिक में गंभीर लुक में दिखे हैं. ये फिल्म एक बढ़िया बॉलीवुड मसाला फिल्म का एक्सपीरियंस देती है. मूवी में मानुषी छिल्लर, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला भी हैं.

फिल्म: मालिक
स्टार रेटिंग्स: 4 स्टार्स
प्रमुख कलाकार: राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर, प्रोसेनजीत चटर्जी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और स्वानंद किरकिरे
निर्देशक: पुलकित
फिल्म अवधि: 2 घंटे 29 मिनट
कहां देखें: थिएटर्स

Maalik Review: राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला स्टारर फिल्म मालिक फाइनली आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. राजकुमार ‘स्त्री 2’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘भूल चूक माफ’ जैसी कॉमेडी मूवी करने के बाद मालिक में गंभीर अंदाज में दिखे हैं. फिल्म में उनका रफ एंड टफ अंदाज ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है. रिलीज के साथ ही मूवी के रिव्यूज भी एक्स पर आने लगे हैं.

मालिक की कहानी

फिल्म मालिक के ट्रेलर से कहानी को लेकर थोड़ा हिंट मिल गया था. ये कहानी है एक ऐसे लड़के के बारे में जो गरीब परिवार में पैदा हुआ है. हालांकि वह गरीब मरना नहीं चाहता है. उसके सपने बड़े हैं और उसे पूरा करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है. इस बीच वह कई लोगों की नजर में खटकने लगता है और उसके बाद शुरू होता है कानून का दखल. मूवी में राजकुमार की पत्नी का रोल मानुषी छिल्लर ने प्ले किया है.

जानें कैसी है मालिक में सबकी एक्टिंग

एक्टिंग की करें तो फिल्म में राजकुमार के लुक से लेकर उनके स्वैग तक सब कुछ कड़क है. वहीं डायलेक्ट पर तो हमेशा ही वो अच्छी पकड़ बनाते हैं. जिस तरह से वह फिल्म में बदमाशों को छक्के छुड़ाते दिखे वह देखने में दर्शकों को मजा आएगा. उनके चेहरे पर गुस्सैल अंदाज काफी सूट कर रहा है. इसके अलावा मानुषी छिल्लर, प्रोसेनजीत चटर्जी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और स्वानंद किरकिरे ने अपने कैरेक्टर में जान डाली है. वहीं, मालिक का वीएफएक्स और एक्शन सीन में काफी नयापन देखने मिला है. म्यूजिक भी सुनने लायक है. डायरेक्टर पुलकित का काम अच्छा है.

यह भी पढ़ेंMaalik Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की ‘मालिक’ ओपनिंग डे पर होगी फ्लॉप? कलेक्शन्स पर जानें एक्सपर्ट्स की राय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >