Maalik Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव की फिल्म फ्लॉप हुई या ब्लॉकबस्टर, कमाई उड़ाएंगे होश

Maalik Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर और प्रोसेनजीत चटर्जी अभिनीत फिल्म मालिक पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फैंस और क्रिटिक्स ने इसे मिली जुली प्रतिक्रिया दी. आइये जानते हैं छठे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.

Maalik Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर गैंगस्टर फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में काफी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, लेकिन वीकेंड पर बढ़त दिखाई. टिकट खिड़कियों पर इसे निराशाजनक रिस्पांस मिल रहा है. इसलिए तो 5 दिनों में इसने अभी तक 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है. आइये जानते हैं छठे दिन इसने कितनी कमाई की.

मालिक ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार राव की मालिक ने छठे दिन यानी बुधवार को 0.42 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 18.52 करोड़ हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 54 करोड़ रुपये है. यह भूल चूक माफ के रिकॉर्ड को भी नहीं तोड़ सकी.

मालिक का डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Maalik Box Office Collection Day 1- 3.75 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 2- 5.25 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 3- 5.25 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 4- 1.75 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 5- 2.17 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 6- 0.42 करोड़ रुपये

Maalik Total Collection- 18.52 करोड़ रुपये

मालिक के बारे में

मालिक की कहानी एक आम आदमी के अंडरवर्ल्ड में ताकतवर बनने के इर्द-गिर्द घूमती है. यह उसी आदमी के संघर्षों और चुनौतियों पर केंद्रित है. फिल्म में राजकुमार राव, मेधा शंकर, मानुषी छिल्लर, प्रोसेनजीत चटर्जी, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन पुलकित ने किया है और निर्माण जय शेवक्रमणी और कुमार एस. तौरानी ने टिप्स इंडस्ट्रीज, नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स और टिप्स फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 29 मिनट है.

यह भी पढ़ें- Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby: मम्मी-पापा बने सिद्धार्थ-कियारा, जानें बेबी गर्ल हुई या बॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >