Maa Trailer: बेटी के लिए राक्षशों का विनाश करेगी काजोल, ‘मां’ के ट्रेलर में दिखी शैतानी दुनिया की अलग कहानी

Maa Trailer: काजोल स्टारर माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में अब जानें ट्रेलर की पूरी कहानी.

Maa Trailer: काजोल की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चूका है. लंबे वक्त से चर्चा थी कि साल 2024 में आई अजय देवगन, आर. माधवन और ज्योतिका स्टारर फिल्म ‘शैतान’ के बाद देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज एक और हॉरर फिल्म लाने जा रहे हैं, अब यह काजोल की फिल्म ‘मां’ ही थी, जिसका बीते दिनों टीजर रिलीज हुआ था और अब फाइनली इसका जबरदस्त ट्रेलर भी आ चूका हैं. इस ट्रेलर में काजोल, राक्षसी ताकतों से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म के लिए उत्सुक हैं, तो आइये आपको पूरी डिटेल देते हैं.

यहां देखें ट्रेलर-

मां का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘मां’ का 2 मिनट 24 सेकेंड का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है, जो डर और रहस्य से भरपूर है. ट्रेलर की शुरुआत काजोल और उनकी बेटी के कार सीन से होती है. जब बेटी की तबीयत बिगड़ती है, तो काजोल कार रोकने की सोचती हैं, लेकिन तभी उन पर एक राक्षस हमला कर देता है.

इसके बाद ट्रेलर में एक रहस्यमयी महल की झलक मिलती है, जहां काजोल अपनी बेटी को ले जाती हैं. लेकिन यह जगह सुरक्षित नहीं है — यहां बच्चियां एक-एक करके गायब होने लगती हैं और काजोल की बेटी भी खतरे में आ जाती है. इस बीच काजोल अपनी बेटी को बचाने के लिए किस हद तक जाती है, यह देखना काफी दिलचप्स होने वाला है.

फिल्म के बारे में…

काजोल इस फिल्म में एक मजबूत मां की भूमिका में हैं, जो इमोशनल, स्ट्रॉन्ग और फियरलेस है. इस फिल्म के निर्देशन की कमान विशाल फुरिया ने संभाली है, जो इससे पहले भी हॉरर जॉनर में काम कर चुके हैं. वहीं, काजोल के साथ रोनित रॉय भी मां में अहम भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Day 41 Collection: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ हिट या फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >