Loveyapa Review: लवयापा का पहला रिव्यू आया सामने, जान्हवी कपूर बोली- क्यूट लव स्टोरी, धर्मेंद्र बोले- घर-घर की कहानी है

Loveyapa Review: जाह्नवी कपूर ने लवयापा का रिव्यू करते हुए एक बहुत प्यारा सा पोस्ट लिखा है. एक्ट्रेस ने फैंस से फिल्म देखने के लिए अनुरोध भी किया है. साथ ही फिल्म का रिव्यू जावेद अख्तर और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी किया है.

Loveyapa Review: अद्वैत चंदन की फिल्म लवयापा की चर्चा हर जगह हो रही है. कल रात यानी 5 फरवरी को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. इसका हिस्सा शाहरुख खान, सलमान खान जैसे स्टार्स बने और आमिर खान ने बड़े ही गर्म जोशी से उनका स्वागत किया. फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर नजर आए हैं. स्क्रीनिंग की कई वीडियोज सामने आ रहे हैं. सेलेब्स फिल्म देखने के बाद रिव्यू कर रहे हैं. अब खुशी की बड़ी बहन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने किया.

जाह्नवी कपूर ने लवयापा का किया रिव्यू

लवयापा की स्पेशल स्क्रीनिंग में जाह्नवी कपूर ने कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहना था, जिसमें उनकी बहन खुशी कपूर का चेहरा बना हुआ था. साथ ही लिखा हुआ था ‘एल-ओ-वी-ई यापा यापा यू द मोस्ट.’ जाह्नवी ने खुशी के साथ तसवीरें पोस्ट कर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, खुशी, मुझे तुम पर गर्व है कि तुमने कड़ी मेहनत की और तुम्हें जो पसंद है उसे इतनी ईमानदारी, निष्ठा, शक्ति और दयालुता के साथ किया.लवयापा आपके पास के थियेटर में कल. क्यूटेस्ट लव स्टोरी के साथ फन, फ्रेश एनर्जी और थोड़ा सा रोना भी. हालांकि ये सिर्फ मैं हूं क्योंकि मैं अपनी खुशू को रोते नहीं देख सकती. साथ ही जाह्नवी ने खुशी से कहा कि जब उनकी मूवी रिलीज हो तो वह भी उनके चेहरे वाली टी-शर्ट पहनें.

धर्मेंद्र ने कहा- घर-घर की कहानी है ये

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने लवयापा में जुनैद खान और खुशी कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, “घर-घर की कहानी है ये. बहुत स्वाभाविक, कहीं भी ऐसा नहीं लगा एक्टिंग कर रहे हैं.” वहीं, शबाना आजमी ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, बहुत बढ़िया. एक्ट्रेस ने कहा ये आपको अहसास कराती है कि आजकल लोग बिना मोबाइल के रह नहीं पाते. जावेद अख्तर ने कहा कि, बहुत कमाल की अलग पिक्चर है. दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने फिल्म की प्रशंसा की.

यह भी पढ़ें- Loveyapa First Review: करण जौहर ने फिल्म लवयापा का किया पहला रिव्यू, कहा- 2025 की पहली प्रेम कहानी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >