Love And War Starcast: रणबीर, आलिया और विक्की में कौन है सबसे रईस? नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे आप

Love And War Starcast Net Worth: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की रिलीज डेट तो आगे बढ़ गई है, लेकिन इसकी स्टारकास्ट की चर्चा हर तरफ है. आइए जानते हैं किसकी नेटवर्थ सबसे ज्यादा है

Love And War Starcast Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी पहली बार एक साथ दिखेगी. पहले यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. रिलीज में भले ही देरी हो, पर फैंस यह जानने को बेताब हैं कि उनकी इस पसंदीदा स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा दौलत किसके पास है. आइए आपको पूरी डिटेल्स बताते हैं.

आलिया भट्ट दौलत के मामले में सबसे आगे

बॉलीवुड की ‘गंगूबाई’ यानी आलिया भट्ट आज के समय में कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ रही हैं. अपनी सुपरहिट फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट के दम पर आलिया ने काफी संपत्ति बनाई है. इकोनॉमिक टाइम्स रिपोर्ट्स की अनुसार आलिया भट्ट की कुल नेटवर्थ 550 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

रणबीर कपूर लग्जरी लाइफ और करोड़ों की कमाई

फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता के बाद रणबीर कपूर का कद बॉलीवुड में और भी बढ़ गया है. अगर बात उनकी प्रॉपर्टी और कमाई की करें, तो रणबीर भी कुछ कम नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर की कुल नेटवर्थ करीब 345 करोड़ रुपये है, हालांकि वो फिल्म के लिए आलिया से ज्यादा फीस लेते हैं;

‘सैम बहादुर’ का नेटवर्थ देखें

‘सैम बहादुर’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले विक्की कौशल भी काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं, हालांकि नेटवर्थ के मामले में वो रणबीर और आलिया से थोड़े पीछे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की की नेटवर्थ लगभग 41 करोड़ रुपये है.

कौन है सबसे ज्यादा अमीर?

अगर तीनों की तुलना करें, तो आलिया भट्ट अमीरी के मामले में नंबर-1 पर हैं. वहीं रणबीर कपूर दूसरे और विक्की कौशल तीसरे नंबर पर आते हैं. ‘लव एंड वॉर’ में इन तीन बड़े और रईस सितारों को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है.

यह भी पढ़ें: ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार, सास डिंपल संग टेका मत्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >