Look Back 2024: ना शाहरुख ना सलमान, इस साल इन 9 एक्टर्स की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई, देखें लिस्ट

Look Back 2024: इस साल कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी इस साल कोई मूवी रिलीज नहीं हुई. उनके चाहने वाले उन्हें बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए तरस गए. लिस्ट में देखें किस-किस एक्टर का नाम है.

Look Back 2024: साल 2024 के खत्म होने में अब सिर्फ 20 दिन बच गए है. इस साल कई मूवीज रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इस साल शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई. इसके अलावा आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर की भी कोई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई. आपको ऐसे 9 एक्टर्स के बारे में बताएंगे, जिनकी एक भी मूवी रिलीज इस साल नहीं हुई.

9 एक्टर्स जिनकी इस साल कोई मूवी रिलीज नहीं हुई

  • शाहरुख खान
  • सलमान खान
  • आमिर खान
  • राम चरण
  • आयुष्मान खुराना
  • चिरंजीवी
  • पवन कल्याण
  • अजीत कुमार
  • पवन कल्याण

शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान के फैंस हुए मायूस

इस साल शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान की फिल्म रिलीज नहीं हुई है. शाहरुख पिछली बार फिल्म पठान, जवान और डंकी में नजर आए थे. तीनों फिल्मों को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था. जवान और पठान तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. जबकि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल 2022 में रिलीज हुई थी. उनकी पिछली साल 2023 और इस साल 2024 में कोई मूवी नहीं आई. इसके अलावा सलमान की पिछली बार साल 2023 में ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे. हालांकि भाईजान सिंघम अगेन और बेबी जॉन में कैमियो रोल में दिखे है.

रणबीर कपूर की भी इस साल कोई फिल्म बड़े स्क्रीन पर नहीं हुई रिलीज

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पिछले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी और जमकर कमाई की थी. मूवी में बॉबी देओल के किरदार अबरार की भी खूब चर्चा हुई थी. इस साल 2024 में उनकी कोई मूवी नहीं आई. जबकि अगले साल भी उनकी कोई मूवी नहीं आ रही. साल 2026 में एक्टर की ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘लव एंड वॉर’ साल 2026 में आएगी.

Also Read- Look Back 2024: साल 2024 में इन वेब सीरीज का OTT पर रहा बोलबाला, नया साल आने से पहले फटाफट देख लें, LIST

Also Read- Pushpa 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में पुष्पा 2 हिट हुई या फ्लॉप, जानें 5 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >