"न Kiss दिया, न Kiss लिया..." उदित नारायण के Kissing Controversy पर कुमार सानू का मजेदार रिएक्शन

90 के दशक के दिग्गज गायक कुमार सानू ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में अपनी फैन फॉलोइंग और उदित नारायण के वायरल 'किसिंग कंट्रोवर्सी' पर खुलकर बात की. मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए सानू ने कहा कि उन्होंने कभी किसी फैन को किस नहीं किया. इसके साथ ही उन्होंने उदित नारायण संग अपनी पुरानी राइवलरी और मौजूदा दोस्ती पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

Kumar Sanu on Udit Narayan: कुमार सानू और उदित नारायण 90 के दशक के मशहूर गायकों में शामिल रहे हैं. उस दौर में दोनों ने कई हिट गाने दिए और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर भी दी. हालांकि, वक्त के साथ दोनों की दोस्ती भी मजबूत होती गई. हाल ही में एक इंटरव्यू में कुमार सानू ने मजाकिया अंदाज में उदित नारायण को टॉन्ट किया. अपने फीमेल फैंस के बारे में पूछे जाने हंसते हुए कुमार ने कहा कि,  उन्होंने कभी किसी को किस नहीं किया.

Kumar Sanu Take a Jibe at Udit Narayan: मैंने न किस किया है, न दिया हैं - कुमार सानू 

‘द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में कुमार सानू से उनकी फैन फॉलोइंग के बारे में पूछा गया. उनसे खास तौर पर उन महिला फैंस के बारे में सवाल किया गया, जो उनके गानों की दीवानी हैं. इस पर कुमार ने उदित नारायण के उस वायरल कॉन्सर्ट वीडियो का जिक्र किया, जिसमें वह महिला फैंस को किस करते नजर आए थे.

‘आशिकी’ के सिंगर कुमार सानू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें न तो किसी ने किस किया है और न ही उन्होंने कभी किसी को किस दिया हैं. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने ऐसी चीजें कभी नहीं कीं.

Udit Narayan and Kumar Sanu Friendship: उदित नारायण के साथ दोस्ती अच्छी 

इसी बातचीत में कुमार सानू ने उदित नारायण के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की. उन्होंने बताया कि एक समय दोनों के बीच गाने को लेकर मुकाबला जरूर था, लेकिन अब उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं। कुमार ने कहा कि अब उनके बीच किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं है और दोनों के पास खोने के लिए कुछ नहीं है.

Udit Narayan Kiss Controversy: क्या हैं उदित नारायण का किस कंट्रोवर्सी 

2025 में उदित नारायण के लाइव परफॉर्मेंस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे. इन वीडियो में वह परफॉर्मेंस के दौरान सेल्फी लेने आई महिला फैंस को किस करते नजर आए. एक वीडियो ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें एक महिला फैन उदित के गाल पर किस करने के लिए उनकी ओर झुकी. इसी दौरान उदित ने अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया और दोनों के होंठ आपस में छू गए. वीडियो वायरल होने के बाद उदित को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और लोगों ने सहमति को लेकर भी सवाल उठाए.

इसके बाद उदित नारायण के कुछ और वीडियो सामने आए, जिनमें वह महिला गायिकाओं और फैंस के साथ बातचीत करते और उनके करीब नजर आए। बढ़ती आलोचनाओं के बीच गायक ने अपने व्यवहार पर सफाई भी दी.

Fans Make Me Happy - Udit Narayan फैंस से मिल कर खुश हो जाता हूं - उदित नारायण 

उदित ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों से मिलने को लेकर काफी उत्साहित और इमोशनल होते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार फैंस हाथ मिलाने या हाथ चूमने जैसे तरीके से अपना प्यार जाहिर करते हैं. उदित के मुताबिक, ऐसी चीजों को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए.

उन्होंने कहा,

"फैंस बहुत दीवाने होते हैं. हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं. कुछ लोग इस तरह अपना प्यार जताते हैं. अब इस बात को इतना बढ़ाने की जरूरत नहीं है. वहां भीड़ होती है और हमारे बॉडीगार्ड भी मौजूद रहते हैं. फैंस को लगता है कि उन्हें हमसे मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है तो कोई हाथ चूमता है. यह सब फैंस की दीवानगी है और इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए."

यह भी पढ़ें: Udit Narayan Birthday: मां से मिली प्रेरणा से लेकर 100 रुपए महीना कमाने तक, सुरों के बादशाह का संघर्ष भरा जीवन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >