Kuberaa Box Office Collection Day 2: धनुष की कुबेर फ्लॉप हुई या हिट, दूसरे दिन की कमाई करेगी हैरान

Kuberaa Box Office Collection Day 2: धनुष और रश्मिका मंदाना स्टारर कुबेर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. आइये जानते हैं शेखर कम्मुला की ओर से निर्देशित फिल्म ने दूसरे दिन कितना कमाया.

Kuberaa Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर कुबेर फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को रजनीकांत से लेकर नेटिजन्स ने काफी ज्यादा पसंद किया और इसे ब्लॉकबस्टर और मस्ट वॉच कहा. यह साल 2025 की मोस्ट अवेटेड मूवी में से एक थी. शेखर कम्मुला की ओर से निर्देशित इस मूवी को आमिर खान की सितारे जमीन पर से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसने कितनी कमाई की.

कुबेर ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

sacnilk के अनुसार कुबेर ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 7.21 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 21.96 करोड़ हो गया. वहीं ओपनिंग डे पर मूवी ने सितारे जमीन पर को पछाड़ते हुए 14.75 करोड़ का बिजनेस किया था. दुनियाभर में कुबेर के कलेक्शन का आंकड़ा 27 करोड़ तक पहुंचा. हैदराबाद, बैंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में इसकी कमाई बेहतर है.

कुबेर के बारे में

कुबेरा को एक सोशल थ्रिलर के रूप में वर्णित किया गया है, जो एक भिखारी और एक सीबीआई अधिकारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने मूल कट से 19 सीन्स को काटने के बाद यूए प्रमाण पत्र के साथ मंजूरी दे दी.

धनुष थियेटर में फिल्म देखने पहुंचे

बीते दिनों धनुष और उनके बेटे लिंगा चेन्नई के रोहिणी सिल्वर स्क्रीन पहुंचे. यहां उन्होंने फैंस संग फिल्म को एंजॉय किया. दर्शकों की प्रतिक्रिया और प्यार को देखकर साउथ एक्टर इमोशनल भी हो गए. अभिनेता ने शेखर कम्मुला को कुबेरा पर भरोसा करने के लिए अपना आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “आप जैसा होना चाहते हैं, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, और कुबेरा और देवा के लिए धन्यवाद. यह वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता है. आपने मुझे इतना शानदार किरदार दिया है… धन्यवाद.”

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >