Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का KRK ने उड़ाया मजाक,किया रिव्यू, बोले- जिंदा बचूं या न बचूं…

KRK On Salman khan film: केआरके ने सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान का खुलकर मजाक उड़ाया है. उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कहते दिख रहे है कि, इंटरवल तक ये मूवी कितनी खराब है, ये मैं बता नहीं सकता हूं.

KRK review film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है. चार साल बाद सलमान बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे है. ट्विटर पर मूवी ट्रेंड कर रही है. जहां एक तरफ भाईजान के चाहने वाले मूवी को पूरे नंबर दे रहे है. तो दूसरी तरफ खुद को क्रिटिक्स बताने वाले केआरके ने फिल्म का रिव्यू किया है.

केआरके ने किया मूवी का रिव्यू

केआरके ने सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान का खुलकर मजाक उड़ाया है. उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बता रहे है कि वो इस समय जुहू पीवीआर में है और देख रहे है फिल्म किसी का हाथ किसी का टांग. वो कहते है, अभी इंटरवल हुआ है और मैं बाहर आया है. इंटरवल तक ये मूवी कितनी खराब है, ये मैं बता नहीं सकता हूं. ये मूवी आज मेरी जान निकाल चुकी है. अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि सेकेंड हाफ मैं देखने जाऊं या नहीं जाऊं.


भले ही मैं इस फिल्म को देखते हुए जिन्दा बचूं…

आगे वीडियो में केआरके कहते है, अगर मैंने नहीं देखा तो आप लोग कहेंगे कि मैंने आपको धोखा दे दिया है. मैंने फिल्म बिना देखे ही रिव्यू कर दिया है. तो भाईसाहब मैं अन्दर जाऊंगा और मूवी देखूंगा. भले ही मैं इस फिल्म को देखते हुए जिन्दा बचूं या ना बचूं. भले ही मैं इस फिल्म के खत्म होने तक बाहर जिन्दा आऊं या मुर्दा आऊं. बता दें कि इससे पहले सलमान खान पर निशाना साधते हुए केआरके ने ट्वीट किया था, ”2 दिन की एडवांस बुकिंग देखने के बाद, मैं कह सकता हूं कि #KKHKKT (किसी का हाथ किसी की टांग) पहले दिन ₹9-10 करोड़ का कारोबार कर लेगी और लाइफटाइम बिजनेस होगा ₹50-75 करोड़! यानी यह दशक की आपदा होगी.”

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: पब्लिक को कैसी लगी सलमान खान की KKBKKJ? टिकट खरीदने से पहले जान लीजिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >