KRK Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं केआरके, कमाई का राज जानकर उड़ेंगे होश

KRK Net Worth: कमाल आर खान उर्फ केआरके की पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर तगड़ी है. अपने तगड़े कमेंट्स और ट्वीट्स से वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं. चाहे कोई फिल्म हो या फिर स्टार्स की पर्सनल लाइफ, वह हर चीज पर कमेंट करते हैं. आइये एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं.

KRK Net Worth: कमाल राशिद खान, जिन्हें आमतौर पर केआरके के नाम से जाना जाता है, फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा नाम है, जो विवादों, तीखे फिल्म रिव्यू और अपने बेबाक बयानों के लिए पॉपुलर हैं. एक्टर, प्रोड्यूसर, और यूट्यूबर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके केआरके भले ही टीवी और फिल्म जगह में अपनी पहचान न बना पाए, लेकिन अपनी टिप्पणियों से वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में

कितने करोड़ के मालिक हैं केआरके

सेलिब्रिटीनेटवर्थ. कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक केआरके की अनुमानित नेट वर्थ करीब 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी इनकम यूट्यूब चैनल और कुछ बिजनेस से होती है. कमाल ने फिल्म देशद्रोही को खुद प्रोड्यूस और एक्ट किया था. इसके अलावा वह कुछ रीजनल और कम बजट की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

यूट्यूब चैनल से करते हैं कमाई

उनका यूट्यूब चैनल “KRK Box Office” फिल्मों के रिव्यू और बॉलीवुड गॉसिप के लिए मशहूर है. चैनल के लाखों सब्सक्राइबर्स हैं, जिससे विज्ञापन और प्रमोशन्स के जरिए अच्छी कमाई होती है. इसके अलावा केआरके के पास मुंबई और दुबई में कई प्रॉपर्टीज हैं. वह अक्सर लंदन से अपनी तसवीरें शेयर करते रहते हैं.

भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं केआरके

कमाल आर खान ने हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाई है. फिल्म इंडस्ट्री में उनका पहला कदम साल 2005 में आई फिल्म सितम में रखा. 2006 में, उन्होंने फिल्म मुन्ना पांडे बेरोजगार के साथ भोजपुरी सिनेमा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने खलनायक और निर्माता दोनों की भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- गोविंदा संग तलाक की अफवाहों पर भड़कीं सुनीता आहूजा, कहा- अब तू ज्यादा ही बोल…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >