सलमान खान के करियर का KRK ने उड़ाया मजाक, बोले- बेचारे खुद का करियर बचा नहीं पा रहे और दूसरे...

केआरके अपनी टिप्पणियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब अब उन्होंने सलमान खान के करियर का जमकर मजाक उड़ाया है. केआरके ने कहा कि अब सलमान किसी का करियर चाह कर भी खत्म नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनका खुद नहीं चल रहा.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. हाल ही में वो किसी का भाई किसी की जान में नजर आये थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. इसमें एक्टर को पूजा हेगड़े संग रोमांस करते देखा गया. साथ ही वेंकटेश और जगपति बाबू संग एक्शन सीन्स को भी सभी ने खूब पसंद किया. अब केआरके ने भाईजान की करियर का जमकर मजाक उड़ाया है. हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने किसी स्टार की टांग खिचाई की है.

केआरके ने सलमान खान का उड़ाया मजाक

केआरके कहें या फिर कमाल रशिद खान खुद को क्रिटिक्स बताकर एक्टर्स से लेकर फिल्मों का जमकर मजाक उड़ाते हैं. उन्हें हर मूवी पर टिप्पणी देते हुए देखा जाता है. कई बार इस वजह से केआरके ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं. अब लेटेस्ट ट्वीट में उन्होंने सलमान खान को आड़े हाथों लिया है. केआरके ने कहा, ”ये झूठा इल्जाम है सलमान पर, कि जिसको वो दुश्मन मान लेते हैं, उसका करियर खत्म कर देते है. अब हालत ये कि उनके बेचारे के खुद के करियर के लगे पड़े हैं, वो अपना करियर ही नहीं बचा पा रहे हैं, तो किसी और का करियर क्या खत्म करेंगे.

सलमान खान का वर्कफ्रंट

इस बीच, सलमान खान की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बिग बॉस ओटीटी के एक नए नए सीजन में नजर आने वाले हैं. बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जियो सिनेमा पर आएगा. बीते दिनों शो का नया टीजर आउट हुआ. जिसमें सलमान ने कहा, “मैं लेकर आ रहा हूं बिग बॉस ओटीटी तो देखता जाए इंडिया.” वह ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगे. फिल्म इस दिवाली रिलीज हो रही है और इसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं. टाइगर 3 में, शाहरुख खान विशेष कैमियो में देखेंगे.

Also Read: Coromandel Express Accident: सलमान खान-सनी देओल समेत तमाम सेलेब्स ने जताया दुख, ब्लड डोनेट करनी की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >