अजय देवगन की फिल्म Maidaan को लेकर KRK ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- 23 जून को सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज

फिल्म मैदान को पहले 2022 में रिलीज किया जाना था. बाद में, इसे फरवरी 2023, फिर मई 2023 तक और बाद में निर्माताओं ने इसे 23 जून 2023 को रिलीज करने का फैसला किया. अब केआरके ने बताया कि एक बार फिर से रिलीज की डेट बदली जाएगी.

फिल्म मैदान (Maidaan) को लेकर अजय देवगन (Ajay Devgn) खबरों में बने हुए है. इस साल मार्च के अंत में फिल्म का एक छोटा टीज़र जारी किया था और इसे दर्शकों ने काफी सराहा था. फिल्म की रिलीज की तारीख 23 जून, 2023 है, लेकिन संभावना है कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण फिल्म रिलीज डेट आगे बढ़ जाएगी. केआरके ने ट्वीट कर बताया कि अजय की फिल्म 23 जून को रिलीज नहीं होगी.

केआरके ने फिल्म मैदान को लेकर दिया अपडेट

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके लगातार अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते है. केआरके ने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा, अजय देवगन स्टारर मैदान रिलीज़ डेट को 23 जून को रिलीज़ करने के लिए 9वीं बार शिफ्ट किया गया था. लेकिन यह 23 जून को भी रिलीज नहीं होगी. इसलिए जल्द ही रिलीज डेट 10वीं बार शिफ्ट की जाएगी. बता दें कि फिल्म को पहले 2022 में रिलीज़ किया जाना था. बाद में, इसे फरवरी 2023, फिर मई 2023 तक और बाद में निर्माताओं ने इसे 23 जून 2023 को रिलीज़ करने का फैसला किया.

आदिपुरुष से डरकर बदली गई मैदान की रिलीज डेट

सोशल मीडिया पर भी ऐसी चर्चा है कि अजय देवगन स्टारर मैदान की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जाएगी. जबकि निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कोई घोषणा नहीं की है. हालांकि मीडिया यूजर्स को लगता है कि इसके रिलीज डेट को आगे करने का कारण प्रभास की फिल्म आदिपुरुष है. फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज़ होने वाली है, और मैदान एक सप्ताह बाद रिलीज़ होने वाली है. वहीं, अजय देवगन को आखिरी बार इस साल की शुरुआत में भोला में देखा गया था. फिल्म ने औसत कारोबार किया था. मैदान के अलावा उनकी आने वाली फिल्मों में औरों में कहा दम था, सिंघम अगेन और आर माधवन अभिनीत एक पौराणिक ड्रामा शामिल हैं.

Also Read: अजय देवगन ने रिजेक्ट की ये 5 फिल्में, जो बाद में बनीं ब्लॉकबस्टर, लिस्ट में शाहरुख-रणवीर सिंह की मूवी भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >