KRK ने शाहरुख खान से उनकी लाडली सुहाना खान को लेकर पूछा ऐसा सवाल, बोले- ‘मुझे ये बात सच में…’

कमाल राशिद खान ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर ट्वीट किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. केआरके के ट्वीट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है. सुहाना पहली बार जोया अख्तर की द आर्चीज में बतौर एक्ट्रेस नजर आएंगी. इसमें सुहाना के अलावा खुशी कपूर, वेदांग रैना, अगस्त्य नंदा जैसे स्टारकिड्स नजर आएंगे. इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है. इस बीच अभिनेता और क्रिटिक केआरके (KRK) ने सुहाना को लेकर शाहरुख से सवाल पूछा है.

केआरके ने शाहरुख खान से पूछा सवाल

कमाल राशिद खान ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर ट्वीट किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. केआरके ने ट्वीट कर लिखा, मैं रियल में यह नहीं समझ सकता कि भाई जान शाहरुख खान ने बिटिया को इतनी ठंडी फिल्म द आर्चीज में लॉन्च करने की अनुमति क्यों दी? करना ही था तो 300 करोड़ बजट की फिल्म में करते लॉन्च. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.


यूजर्स ने किया ये कमेंट

केआरके के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, ‘सॉरी है शाहरुख तुम्हें पूछना भूल गए, मैसेज करती हूं शाहरुख को. ‘एक ने लिखा- ‘क्या जरूरत है इतना ज्ञान मत दो, शाहरुख जानते है कि उनके बच्चे कहां कैसा करेंगे. बता दें कि द आर्चीज एक लाइव-एक्शन म्यूजिकल है जो इसी नाम की लोकप्रिय अमेरिकी कॉमिक्स के पात्रों पर आधारित है. ये नेटफ्लिक्स पर इसी साल रिलीज होगी.

Also Read: इस वजह से प्रेग्नेंट दीपिका कक्कड़ पहुंची डॉक्टर के पास, पति शोएब इब्राहिम बोले- हमें बस सावधान रहना…
शाहरुख खान की आने वाली फिल्में

शाहरुख को आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद की पठान में देखा गया था, जो इस साल जनवरी में रिलीज हुई और इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी थे. वह अगली बार जवान में दिखाई देंगे, जो एटली द्वारा अभिनीत है. फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है और यह 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. शाहरुख निर्देशक राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म डंकी में अभिनेता तापसी पन्नू के साथ भी नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >