Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 7:पहले ही हफ्ते में निकला फिल्म का दम, जैसे-तैसे किया इतना कलेक्शन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 7: किसी का भाई किसी की जान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. सलमान खान की फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म सात दिन में 100 करोड़ कमाने में सफल नहीं हो पाई. फिल्म का क्रेज धीरे-धीरे कम हो रहा है.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 7: फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ती दिख रही है. शुरूआती दिनों में जिस तरह से स्पीड थी, उससे ऐसा लग रहा था कि जल्द ही ये 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. इस हफ्ते मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल नहीं हो पाई. सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो उतना खास नहीं है.

किसी का भाई किसी की जान का सातवें दिन का कलेक्शन

किसी का भाई किसी की जान ने भारत में सातवें दिन करीब 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूवी का अबतक टोटल कलेक्शन 85.50 हुआ है. चलिए आपको बताते है किस दिन मूवी ने कितना कमाया-

  • पहला दिन – 13.50 करोड़ रुपये

  • दूसरा दिन – 24 करोड़ रुपये

  • तीसरा दिन – 25 करोड़ रुपये

  • चौथा दिन – 9.5 करोड़ रुपये

  • पांचवां दिन – 6 करोड़ रुपये

  • छठा दिन – 4.25 करोड़ रुपये

  • सातवां दिन- 3.25 करोड़ रुपये

सलमान खान फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मुंबई में 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 को होस्ट किया. इस दौरान फिल्मफेयर रेड कार्पेट पर सलमान ने दबंग तरीके से एंट्री ली. सलमान नेवी ब्लू ब्लेजर में काफी डैशिंग लगे. ये वीडियो उनके एक फैन पेज ने शेयर किया है. एक्टर चारों तरफ बॉडीगॉर्ड्स से घिरे दिख रहे है. बता दें कि जब से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, उनकी सुरक्षा पुलिस ने बढ़ा दी है.

Also Read: एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा सलमान खान को, बॉडीगार्ड शेरा ने लोगों से की धक्का-मुक्की, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
सलमान खान की आने वाली फिल्म

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो टाइगर 3 को लेरक चर्चा में है. टाइगर 3, टाइगर फ्रैंचाइज़ी का तीसरा पार्ट है और इस साल रिलीज़ होने वाली है. सलमान खान और कैटरीना कैफ वाईआरएफ जासूस ब्रह्मांड की पांचवीं किस्त में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे. इसके अलावा वो बजरंगी भाईजान 2 भी फैंस के लिए लेकर आ रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >