क्या सच में शहनाज गिल को डेट कर रहे राघव जुयाल? एक्टर ने अब बताया क्या है सच्चाई, आप भी जान लीजिए

कुछ समय से राघव जुयाल और शहनाज गिल के लिंक-अप की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. अब इसपर राघव ने चुप्पी तोड़ी है. बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में दोनों काम कर रहे है.

Shehnaaz-Raghav Dating: डांसर और एक्ट्रेस राघव जुयाल, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आ रहे है. राघव फिल्म में कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. जब से ट्रेलर लॉन्च हुआ है, तब से ही कहा जा रहा है कि शहनाज गिल और राघव एक-दूसरे को डेट कर रहे है. दोनों की अफेयर की खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा. अब इसपर राघव ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कह दी है.

शहनाज संग डेटिंग पर क्या बोले राघव जुयाल?

राघव जुयाल ने शहनाज गिल के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी. एक्टर ने इसपर सच बताते हुए डीएनए से बातचीत में कहा कि, जो इंटरनेट की चीजें हैं, वो मेरे तक नहीं आ पाती. मुझे नहीं पता कि वो सच है या झूठ…जब तक मैं वो देख ना लूं या सुन ना लूं. आगे उन्होंने कहा कि, मैं फिल्मों के लिए आया हूं और मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक डांसर, एक होस्ट के रूप में देखें. मेरा काम बोले बस.

‘बाकी ये सब चीजें…’

आगे राघव जुयाल ने कहा, बाकी ये सब चीजें(लिंक-अप) है, नहीं है…और ये होगी भी नहीं, क्योंकि मेरे पास वक्त नहीं है. मैं डबल शिफ्ट काम कर रहा हूं. अभी मेरी हालत ऐसी है कि वक्त ही नहीं इन सब चीजों का. तो मैं सिर्फ अपने काम और अपनी फिल्म के बारे में बात करना चाहता हूं. बता दें कि सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी.

सलमान खान ने शहनाज के बारे में कही ये बात

किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च में सलमान खान ने शहनाज गिल को ‘आगे बढ़ने’ के लिए कहा था. अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए नर्वस थीं और इससे पहले कि शहनाज गिल जवाब दे पातीं, सलमान खान ने बीच में टोका और कहा, ‘मूव ऑन कर जाओ’. उन्होंने फिर से वही दोहराया और शहनाज ने कहा, ‘कर गई’.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >