Kingdom: विजय देवरकोंडा ने किंगडम की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कही दिल छू लेने वाली बात

Kingdom: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की किंगडम 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला. यही वजह है कि इसने वर्ल्डवाइड 82 करोड़ की कमाई की. अब विजय ने इस सक्सेस पर बात की है.

Kingdom: विजय देवरकोंडा की लेटेस्ट फिल्म किंगडम ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने दुनिया भर में 82 करोड़ की प्रभावशाली कमाई की, जिससे यह कोविड के बाद विजय की विदेशों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई. अभिनेता ने अब इस खुशी को सेलिब्रेट किया और इसकी सफलता पर बात क���.

विजय देवरकोंडा ने किंगडम की सफलता पर बात की

विजय देवरकोंडा ने जूम संग बातचीत में किंगडम की सफलता पर बात की. उन्होंने कहा, “धन्यवाद… जब दर्शक आपकी परफॉर्मेंस से जुड़ते हैं तो बहुत अच्छा लगता है. इसके पीछे बहुत मेहनत होती है.” उन्होंने यह भी कबूल किया कि वह बहुत ज्यादा सक्सेस देखकर कंफर्टेबल नहीं होते हैं. एक्टर ने कहा, ”मैं अपने लोगों के साथ सफलता का जश्न मनाता हूं, इसको महसूस करने के लिए कुछ पल निकालता हूं और फिर काम पर वापस लौट जाता हूं, क्योंकि हर शुक्रवार एक नया खेल होता है, इसलिए आप बहुत ज्यादा सहज नहीं हो सकते.”

किंगडम ओटीटी पर रिलीज हुई

विजय देवरकोंडा की किंगडम ने सफल थियेटर रन के बाद नेटफ्लिक्स पर भी दस्तक दे दी है. 27 अगस्त से दर्शक इसे एंजॉय कर सकते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, सूरी सब कुछ जलाकर राख करने आ गया है. किंगडम को अभी नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में देखें.

किंगडम के बारे में

किंगडम में विजय देवरकोंडा, सूरी की भूमिका निभा रहे हैं, जो साधारण पुलिस कांस्टेबल है, जिसका अतीत भयावह है. उसका मिशन श्रीलंका में एक खतरनाक ड्रग कार्टेल में घुसपैठ करना और अपने लापता भाई शिवा (सत्यदेव) को खोजना है. एक्टर पूरी फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं. जैसे-जैसे दांव बढ़ता है, रहस्य उजागर होते हैं.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने बेचे इतने टिकट, ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया कितना होगा ओपनिंग डे कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >