'शादी के बाद ऐसे सीन क्यों?' 'तबाही' गाने में कियारा के बोल्ड लुक पर बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आए निशाने पर

कियारा आडवाणी के नए गाने 'तबाही' का बोल्ड अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. यूजर्स उनके लुक पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस विवाद में सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी घसीटा जा रहा है.

Kiara Advani Toxic Tabahi Song: 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले ही फिल्म चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'तबाही' है. गाने में कियारा आडवाणी का ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है. जहां कुछ लोगों ने उनके लुक और परफॉर्मेंस की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए. इतना ही नहीं इस पूरे विवाद में सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी सोशल मीडिया पर घसीटा जाने लगा, जिससे यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया.

कियारा के बोल्ड लुक पर सोशल मीडिया पर बंटी राय

फिल्म के मेकर्स ने 'तबाही' को एक रोमांटिक गाने के तौर पर पेश किया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि गाने में कियारा का लुक जरूरत से ज्यादा बोल्ड है. कुछ लोगों ने यह तक लिखा कि शादी के बाद उन्हें ऐसे सीन नहीं करने चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि इस विवाद पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का कोई रिएक्शन क्यों नहीं आया.

कियारा की पोस्ट पर भी पहुंचे यूजर्स

बहस उस समय और तेज हो गई जब कियारा आडवाणी ने गाने से अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बड़ी संख्या में यूजर्स ने 'तबाही' गाने का जिक्र करते हुए अपनी राय रखी. कुछ लोगों ने कियारा की आलोचना की, जबकि कई यूजर्स ने इस सोच का विरोध करते हुए कहा कि एक एक्ट्रेस के प्रोफेशनल फैसलों को उसकी शादीशुदा जिंदगी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

यश को लेकर यूजर्स ने डबल स्टैंडर्ड पर उठाए सवाल

कुछ लोगों ने सवाल किया कि यश, जो 'तबाही' गाने में अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं, शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. इसके बावजूद उन्हें इस तरह की आलोचना का सामना क्यों नहीं करना पड़ रहा. कई यूजर्स का मानना है कि शादीशुदा एक्ट्रेसेस को अक्सर ग्लैमरस या बोल्ड किरदार निभाने पर ज्यादा निशाना बनाया जाता है, जबकि मेल एक्टर्स के साथ ऐसा कम देखने को मिलता है.

सिद्धार्थ की पोस्ट पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह वर्क आउट कर रहे हैं. इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने एक्टर से पूछा कि उन्होंने कियारा को ऐसा करने से मना क्यों नहीं किया. तो कुछ यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाया.


प्रभात खबर की खास पेशकश


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >