Khushi Kapoor: शोस्टॉपर बनी श्रीदेवी की छोटी बेटी, रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ किया रैंप वॉक, फैंस बोले- बोनी कपूर को दामाद मिल गया

इंडिया कॉउचर वीक में खुशी कपूर ने रैंप वॉक किया. स्टाइलिश आउटफिट में श्रीदेवी की बेटी बेहद खूबसूरत और हसीन दिखी. उनका वीडियो सामने आया है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया है. श्रीदेवी की लाडली बेटी खुशी की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है. अक्सर वो अपनी तसवीरें और वीडियोज से फैंस का दिल जीत लेती है. इसके अलावा खुशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती है. एक्टर वेदांग रैना के साथ उनकी लिंक अप की खबर आती रहती है. दोनों ने साथ में ‘द आर्चीज’ में काम किया था. अब एक बार फिर से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी है.

खुशी कपूर से नजरें नहीं हटा पाए वेदांग रैना

खुशी कपूर और वेदांग रैना अक्सर साथ में पार्टी या इवेंट में दिख जाते हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी खुशी, वेदांग के साथ नजर आई थी. इंडिया कॉउचर वीक 2024 में डिजाइनर गौरव गुप्ता के आउफिट में खुशी और वेदांग नजर आए. दोनों ने शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया. उनका वीडियो विरल भयानी ने पोस्ट किया है. वीडियो में उनकी केमिस्ट्री साफ दिख रही है. दोनों एक-दूसरे से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे. इसपर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं.

Also Read- श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर को डेट करने पर वेदांग रैना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम कई चीजों से…

Also Read- ब्लू लहंगे में खूबसूरत दिखी खुशी कपूर, ड्रेस की कीमत में खरीद सकते हैं 3-4 पार्टी आउटफिट

खुशी कपूर की तारीफ में यूजर्स ने कही ये बात

एक मीडिया यूजर ने लिखा, खुशी कपूर की वॉक बहुत ऑइकॉनिक और क्लासी है. एक यूजर ने लिखा, बोनी कपूर को दामाद मिल गया. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोरट पर नजर आई थी. इस दौरान उनके फोन का वॉलपेपर पैपराजी के कैमेर में कैद हो गया. उनके वॉलपेपर में एक तसवीर थी, जिसमें वेदांग, उनकी सिस्टर जान्हवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया थे. ये तसवीर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह का था. वहीं, खुशी अगली बार जुनैद खान के साथ एक मूवी में नजर आएगी. जबकि वेदांग रैना, आलिया भट्ट के साथ मूवी जिगरा में दिखेंगे.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >