Khesari Lal Yadav Panwadi Song: भोजपुरी के बाद खेसारी लाल यादव का बॉलीवुड में धमाका, पनवाड़ी सॉन्ग ने उड़ाया गर्दा

Khesari Lal Yadav Panwadi Song: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है, क्योंकि इसके दूसरे गाने "पनवाड़ी" को खेसारी लाल यादव ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. पवन सिंह के बाद उन्होंने भी फाइनली बॉलीवुड में डेब्यू किया.

Khesari Lal Yadav Panwadi Song: जान्हवी कपूर और वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का नया गाना “पनवाड़ी” रिलीज हो गया है. नए सॉन्ग की सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है, इसलिए नहीं क्योंकि इसमें मेन लीड के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, बल्कि इसलिए क्योंकि इसे भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. जी हां पवन सिंह के बाद खेसारी का पहला बॉलीवुड सॉन्ग सामने आ गया है.

खेसारी लाल यादव का पहला भोजपुरी सॉनग पनवाड़ी रिलीज

पनवाड़ी सॉन्ग भारत के सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक, होली की बैकग्राउंड पर फिल्माया गया है. इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर के साथ रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा ​​की जोड़ी भी देखने को मिल रही है. गाने की खासियत यह है कि इसे बिहारी गायक खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है. उन्होंने भोजपुरी पारंपरिक लोकगीत गाया है, जबकि हरियाणवी पारंपरिक लोकगीत मासूम शर्मा ने गाया है. रैप शिवा सॉन्ग में हैं.

खेसारी लाल यादव के गाने पर फैंस का रिएक्शन

फैंस इस गाने को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, पवन सिंह के बाद हमारे खेसारी भैया का भी बॉलीवुड गाना फाइनली रिलीज हो गया है… उन्होंने गर्दा मचा दिया. एक दूसरे यूजर ने लिखा, भोजपुरी हर जगह छाया हुआ है… अब बॉलीवुड भी इसके टच को काफी पसंद कर रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, यह सॉन्ग ट्रेंडिंग पर जा चुका है और जल्द ही एक ब्लॉकबस्टर साबित होगा.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के बारे में

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, बेबी जॉन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के साथ वापसी करने के लिए तैयार है. इसमें सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अभिनव शर्मा भी हैं, जो इस फ्रैंचाइजी में नई ऊर्जा भर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Trailer: जज त्रिपाठी तो गए, जॉली मिश्रा और जॉली त्यागी के झगड़े से कोर्टरूम में आया तूफान, ट्रेलर देख हंसी रोकना हुआ मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >