Khesari Lal Yadav Affair Song: बॉलीवुड में कौन हिट? ‘अफेयर’ गाने से छा गए खेसारी, पीछे छूटे पवन सिंह के ‘आयी नहीं’ और ‘चुम्मा’ सॉन्ग

Khesari Lal Yadav Affair Song: पवन सिंह के ‘चुम्मा’ और ‘आयी नहीं’ के बाद खेसारी लाल यादव का पहला बॉलीवुड गाना ‘अफेयर’ फैंस के दिलों में छा गया है. जानिए किस भोजपुरी स्टार ने दिल जीता और कौन बन रहा है नया म्यूजिक सेंसेशन.

Khesari Lal Yadav Affair Song: भोजपुरी के दो सुपरस्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव, जब भी किसी फिल्म में अपनी आवाज देते हैं, तो गाना सुपरहिट हो जाता है. पवन सिंह ने पहले राजकुमार राव की फिल्मों के लिए ‘आयी नहीं’ और ‘चुम्मा’ जैसे धमाकेदार गाने गाए थे, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में भी रहे. अब हिट मशीन खेसारी लाल यादव ने भी राजकुमार राव की नई फिल्म ‘मालिक’ के लिए ‘Affair’ गाना गाकर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है. फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और भर-भरकर प्यार दे रहे हैं.

क्या ‘अफेयर’ ने पवन सिंह को पीछे छोड़ दिया?

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर ‘मालिक’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई हो, लेकिन खेसारी का ‘अफेयर’ गाना फिल्म को फिर से चर्चा में ले आया है. यह गाना अबतक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ यह ट्रेंडिंग में है.पवन सिंह के ‘चुम्मा’ और ‘आयी नहीं’ गानों को भी काफी पसंद किया गया था, लेकिन उनका असर रिलीज के समय तक ही सीमित रहा. वहीं, खेसारी का गाना रिलीज के बाद लंबे समय तक लोगों की जुबां पर चढ़ता नजर आ रहा है.

एक यूजर ने गाने के कमेंट सेक्शन में लिखा, “खेसारी का ‘अफेयर’ पहले आता, तो फिल्म ब्लॉकबस्टर होती.” वहीं, दूसरे ने कहा, “पवन सिंह का गाना भी अच्छा था, लेकिन खेसारी की आवाज में अलग जादू है.” एक अन्य ने लिखा, “अब बॉलीवुड को भी समझ आ गया है कि खेसारी भैया का स्तर क्या है.”

गानों का फर्क – स्टाइल vs सादगी

जहां पवन सिंह के गाने बीट और म्यूजिक से भरे होते हैं, वहीं खेसारी का ‘अफेयर’ गाना भावनाओं और मेलोडी से जुड़ा है. ‘अफेयर’ गाने में 90s की कॉलेज लव स्टोरी का माहौल दिखाया गया है, जो दर्शकों को रेट्रो फील दे रहा है. राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की जोड़ी पर फिल्माया गया ये गाना लोगों को दिल से जोड़ रहा है.

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Jal Dhare Chal Song: कांवड़ यात्रा में गूंजा खेसारी लाल यादव का नया बोलबम सॉन्ग ‘जल ढारे चल’, दिखा शिवभक्ति का खूबसूरत रंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >