Kesari Veer Box Office Collection Day 5: सुनील शेट्टी की 'केसरी वीर' हिट या फ्लॉप, कमाई जान सिर फोड़ लेंगे

Kesari Veer Day 5 Collection: सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की फिल्म ने 5वें दिन भी सिर्फ 0.15 करोड़ कमाए हैं, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 1.23 करोड़ तक पहुंचा है. ऐसे में जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Kesari Veer Box Office Collection Day 5: प्रिंस धीमान की ओर से निर्देशन में बनी पीरियड ड्रामा ‘केसरी वीर’ 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले और योद्धाओं की वीरता को उजागर करती है. फिल्म में सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. वहीं, कलेक्शन के मामले में फिल्म का हाल इसी महीने की शुरुआत में रिलीज हुई संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ जैसा है, जो आते ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. ऐसे में अब केसरी वीर ने पांच दिन पुरे कर लिए हैं और अबतक फिल्म ने जैसा प्रदर्शन किया है, उसे देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे.

ओपनिंग डे और अब तक की कमाई

‘केसरी वीर’ ने अपने ओपनिंग डे पर महज 0.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें दिन फिल्म ने लगभग 0.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही ‘केसरी वीर’ की कुल कमाई अब तक 1.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि, यह आंकड़े उम्मीद के मुताबिक बेहद निराशाजनक है. और अगर फिल्म को कुछ वक्त तक बॉक्स ऑफिस पर टिकना है, जो कि नामुमकिन है तो इसे अच्छी संख्या में दर्शक बटोरने होंगे.

बता दें कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘रेड 2’, ‘कपकपी’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिससे इसकी कमाई पर असर पड़ा है. कमजोर वर्ड ऑफ माउथ और सीमित स्क्रीन्स की वजह से भी फिल्म की ग्रोथ थमी हुई नजर आ रही है.

केसरी वीर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Kesari Veer Box Office Collection Day 1: 0.25 करोड़ रुपये
Kesari Veer Box Office Collection Day 2: 0.31 करोड़ रुपये
Kesari Veer Box Office Collection Day 3: 0.36 करोड़ रुपये
Kesari Veer Box Office Collection Day 4: 0.18 करोड़ रुपये
Kesari Veer Box Office Collection Day 5: 0.15 करोड़ रुपये

केसरी वीर का टोटल कलेक्शन- 1.23 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Day 40 Collection: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ लाखों पर सिमटी, बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >