Kesari Chapter 2 X Review: ‘अगर सच्चाई देखनी है तो केसरी चैप्टर 2 देखों’, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले फैंस का रिव्यू

Kesari Chapter 2 X Review: अक्षय कुमार स्टारर जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ आज 18 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ऐसे में आइये जानते हैं, फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों को फिल्म कैसी लगी है.

Kesari Chapter 2 X Review: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ आज 18 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म साल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित सच्ची कहानी है. जिसमें ब्रिटिश आर्मी की क्रूरता और भारतीय नागरिकों की बेरहमी से हुई हत्या के सच को दर्शाया गया है. हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें कई बड़े सेलेब्स और राजनेताओं ने फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस दिया है. हालांकि, अब फिल्म आम जनता के दिल को छू पाई है या नहीं इसके बारे में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों के एक्स रिव्यू जानते हैं.

पब्लिक को कैसी लगी केसरी चैप्टर 2?

केसरी चैप्टर 2 को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई केसरी रिव्यूज सामने आ रहे हैं. फिल्म देखने गए एक यूजर ने जेनेरल दायर के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, ‘आप देखो और बताओ. छह महीने, 9 महीने और 11 महीने के बच्चे के हाथ में हथियार था? अरे बंद मुट्ठी और एक कड़ा था उनके हाथ में… और तुमने बिना आर्डर के, बिना हवा फायर करे, तुम्हारा विमान ऊपर उड़ रहा था चिन्हित करने के लिए. तुमने निहत्ते लोगों के ऊपर गोलियां चलाईं. तुम्हें सजा वाहे गुरु देंगे, जनरल दायर. तू तो अभी इस दुनिया में नहीं है. अब तेरे से बात कैसे करें? इसलिए मैं कह रहा हूं अगर सच्चाई देखनी है तो केसरी चैप्टर 2 देखों.’

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमारा खिलाड़ी वापस आ गया है. सुपरस्टार अक्षय कुमार ने #केसरीचैप्टर2 में सी. शंकरन नायर के रूप में दमदार एक्टिंग की है. क्रिटिक्स इसे उनका बेहतरीन काम बता रहे हैं. इस एंटरटेनिंग कोर्टरूम ड्रामा मास्टरपीस को देखना न भूलें.’

एक अन्य यूजर ने कहा, ‘#KesariChapter2 ने मुझ पर गहरा प्रभाव छोड़ा. यह एक शक्तिशाली और भावनात्मक रूप से हृदयविदारक फिल्म है जो दुखद जलियांवाला बाग नरसंहार को बड़े पर्दे पर दिल दहला देने वाले यथार्थवाद के साथ पेश करती है.’

ऐसे ही कई यूजर्स ने फिल्म को दमदार रिव्यू दिया है. साथ ही फिल्म के स्टार कास्ट की भी जमकर तारीफ की है.

केसरी चैप्टर 2 के बारे में…

केसरी चैप्टर 2 का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है. वहीं, निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया ने किया है. यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘केसरी’ का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आई थीं.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 देखने से पहले अक्षय कुमार ने की फैंस से अपील, बोले- शुरुआत के 10 मिनट…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >