Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियाभर में केसरी 2 फ्लॉप हुई सुपरहिट, कलेक्शन पर डालें नजर

Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2 ने शानदार कमाई की. इसने जाट और रेड 2 जैसी फिल्मों को कड़ी टक्कर देते हुए कलेक्शन में कमाल कर दिखाया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई या हिट.

Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. सनी देओल की जाट से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद इसने कलेक्शन करना जारी रखा. 18 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ने सिनेमाघरों में फाइनली अब अपना सफर खत्म कर लिया है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड आखिरकार कितनी कमाई की.

केसरी चैप्टर 2 ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

करण जौहर की ओर से धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित केसरी चैप्टर 2 को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 142 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपनी थियेटर रन खत्म की. इसमें से 108.50 करोड़ रुपये (90.25 करोड़ रुपये शुद्ध) भारतीय बाजारों से आए, जबकि अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों ने लगभग 3.9 मिलियन अमरीकी डॉलर का योगदान दिया, जो भारतीय मुद्रा के अनुसार 33.50 करोड़ रुपये है. हालांकि यह मूवी अक्षय कुमार के लिए एक क्लीन हिट फिल्म की कमी को पूरा नहीं कर सकी, लेकिन उनकी पिछली मूवीज से अच्छा कलेक्शन किया.

केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)- 108.50 करोड़ रुपये
केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (विदेश)- 33.50 करोड़ रुपये (3.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर)
केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड- 142 करोड़ रुपये

केसरी चैप्टर 2 के बारे में

‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ शीर्षक वाली यह फिल्म वकील सी. शंकरन नायर की कम चर्चित कहानी और जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद अंग्रेजों के खिलाफ उनकी कानूनी लड़ाई को सामने लाती है. अक्षय मुख्य भूमिका में हैं, जबकि आर. माधवन और अनन्या पांडे ने दमदार अभिनय से उनका साथ दिया है. अक्षय कुमार अगली बार हाउसफुल 5 में नजर आएंगे, जिससे उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करेगी और सुपरस्टार की साफ-सुथरी हिट फिल्मों की कमी को खत्म करेगी.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली कितनी फीस? मजेदार वीडियो में दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >