Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर केसरी 2 की सुनामी, वर्ल्डवाइड कमाई देख उड़ जाएंगे होश

Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार फिर से एक्शन में आ गए हैं. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में पांच दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनीत इस फिल्म ने अब तक भारत भर में 38.37 करोड़ रुपये की ठोस कमाई कर ली है. आइये जानते हैं दुनियाभर ने इसने कितनी कमाई की.

Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा केसरी चैप्टर 2 अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग, 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिले. बॉक्स ऑफिस पर मूवी बेहतर प्रदर्शन कर रही है. 100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की आइये जानते हैं अब तक की वर्ल्डवाइड कलेक्शन.

केसरी चैप्टर 2 ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार केसरी चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड 64.40 करोड़ की कमाई कर ली है. इसे मंगलवार यानी 22 अप्रैल, 2025 को कुल मिलाकर 23.25 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली. मुंबई, पुणे, एनसीआर और बैंगलोर जैसे शहरों में मूवी बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

केसरी चैप्टर 2 के भारत का कलेक्शन

केसरी चैप्टर 2 ने मंगलवार को भारत में अनुमानित 4.75 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल कमाई 38.75 करोड़ हो गई. यह फिल्म अब भारत में 40 करोड़ कमाने के करीब है. 18 अप्रैल को रिलीज होने पर इसने 7.75 करोड़ की कमाई की. वीकेंड पर इसने 9.75 करोड़ और 12 करोड़ कमाए. ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म को करण सिंह त्यागी ने लिखा और निर्देशित किया है. इसका निर्माण हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह, बिंद्रा आनंद तिवारी और अक्षय कुमार ने किया है.

केसरी चैप्टर 2 के बारे में

केसरी चैप्टर 2 अक्षय कुमार की 2019 की हिट केसरी का सीक्वल है. इस बार अक्षय जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा लेते हुए वकील सी शंकरन नायर की भूमिका में हैं. आर माधवन उनके कोर्ट रूम प्रतिद्वंद्वी नेविल मैककिनले की भूमिका निभाते हैं, जबकि अनन्या पांडे दिलरीत गिल की भूमिका निभाती हैं. अपनी रिलीज के बाद से, फिल्म को क्रिटिक्स, ऑडियंस और बॉलीवुड स्टार्स ने अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर ने की आत्महत्या, जानें उनके बारे में सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >