Kesari Chapter 2 vs Jaat: सनी देओल या अक्षय कुमार? किसकी फिल्म बनी 2025 की असली हिट? आंकड़ों ने किया खुलासा

Kesari Chapter 2 vs Jaat बॉक्स ऑफिस क्लैश में कौन रहा भारी? जानें सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्मों का अब तक का कुल कलेक्शन और कौन सी फिल्म हिट साबित हुई.

Kesari Chapter 2 vs Jaat: अप्रैल 2025 में बॉलीवुड के दो दिग्गज सुपरस्टार्स की बहुचर्चित फिल्में आमने-सामने रहीं — सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्साह था और दोनों का प्रमोशन भी जबरदस्त तरीके से हुआ, लेकिन ग्राउंड लेवल पर बॉक्स ऑफिस का रिस्पॉन्स उम्मीदों से काफी कम रहा. अब जबकि दोनों की कमाई पर ब्रेक लग चूका है, तो ऐसे में आइए बताते हैं कि आखिर 2025 में किस एक्टर की फिल्म हिट साबित हुई और किसकी फ्लॉप? इसका पता हम दोनों फिल्मों के 52वें दिन के कलेक्शन से जानते हैं.

जाट लाइफटाइम कलेक्शन

जाट एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह नजर आए. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार धीमी होती चली गई. 52वें दिन की कमाई मात्र 0.01 करोड़ रही और अब तक कुल 88.66 करोड़ का बिजनेस कर पाई है. ‘गदर 2’ के बाद यह फिल्म सनी देओल के लिए बड़ी उम्मीद थी, लेकिन लगता है ये 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाएगी.

केसरी चैप्टर 2 का प्रदर्शन

केसरी चैप्टर 2 एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन जैसे सितारे नजर आए. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से सराहना मिली. 52वें दिन 0.04 करोड़ की कमाई के साथ इसका कुल कलेक्शन 92.62 करोड़ तक पहुंच गया है. धीमी रफ्तार के बावजूद फिल्म जाट से कुछ कदम आगे निकल गई है.

कौन हिट, कौन फ्लॉप?

जाहिर है कि केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी मजबूत स्थिति में है.वहीं जाट धीरे-धीरे अपनी कमाई की दौड़ में पिछड़ती नजर आ रही है. दोनों फिल्मों के लिए 100 करोड़ क्लब अब भी दूर की बात लग रही है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 बनी हिट मशीन, तीसरे दिन टूटे जाट-केसरी 2 जैसे 17 फिल्मों के रिकार्ड्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >