Kesari Chapter 2 Day 41 Collection: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ हिट या फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने खोला राज

Kesari Chapter 2 Day 41 Collection: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को रिलीज हुए अब एक महीने से ज्यादा हो गया है. ऐसे में फिल्म ने अबतक कितना कलेक्शन किया, आइये नजर डालते हैं.

Kesari Chapter 2 Day 41 Collection: जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करती ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की कमाई अब अपने अंतिम छोर पर है, लेकिन फिर भी दम तोड़ने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि, फिल्म की कमाई करोड़ से लाख पर जरूर सिमट गई है. ऐसे में करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अबतक कितना कलेक्शन किया है, आइए बताते हैं.

41वें दिन की कमाई

केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन ने अपनी शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. वहीं, कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने सनी देओल की ‘जाट’ जैसी फिल्म को पछाड़ दिया है. अब बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने अपने 41वें दिन लगभग 0.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, कुल कमाई की बात करें तो केसरी 2 ने 92.02 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

अब तक का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

पहला हफ्ता: 46.1 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता: 28.65 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता: 8.6 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता: 5.65 करोड़ रुपये
29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये
34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
38वां दिन – 0.18 करोड़ रुपये
39वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
40वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
41वां दिन – 0.06 करोड़ रुपये

कुल कमाई– 92.02 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 49: सनी देओल की जाट फ्लॉप हुई या हिट, 49 दिनों में कमाए लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >