Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 38: 100 करोड़ कमाने से पहले फ्लॉप होगी अक्षय की ‘केसरी 2? कमाई ने खोली पोल

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 38: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की 'केसरी चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 38 दिन में कुल 91.91 करोड़ रुपये कमाए हैं. ऐसे में जानिए क्या फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 38: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 38 दिन पूरे कर लिए हैं. साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केसरी’ की यह सीक्वल शुरुआत में शानदार रिस्पॉन्स के साथ आई थी, लेकिन अब इसका थिएटर रन लगभग खत्म होने की कगार पर है. ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और इसके भविष्य पर एक नजर डालते हैं.

38वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 38वें दिन लगभग 0.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले हफ्ते में इसने 46 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में 28.65 करोड़ की कमाई दर्ज की गई थी. तीसरे हफ्ते के बाद से फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी होती गई और अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 91.91 करोड़ रुपये हो चुका है.

100 करोड़ क्लब से रह जाएगी बाहर?

शुरुआत में उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद से लगातार गिरती कमाई ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अब ये लगभग तय है कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में जगह नहीं बना पाएगी.

अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

पहला हफ्ता – 46.1 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता – 28.65 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता – 8.6 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता – 5.65 करोड़ रुपये
29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये
34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
38वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये

कुल कमाई– 91.91 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रेंगकर चल रही सनी देओल की जाट, 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बहुत दूर, जानें कुल कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >