Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7: ‘केसरी 2’ के कलेक्शन पर लगी ब्रेक या बढ़ी स्पीड? 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आउट

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7: करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित केसरी चैप्टर 2 फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिलने के बाद भी इसके कलेक्शन में कोई खास इजाफा नहीं हो रहा. सातवें दिन की कमाई का आंकड़ा आ चुका है, यहां देखिए.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग का हाल बॉक्स ऑफिस पर कोई खास नहीं. फिल्म की कहानी काफी दमदार है और इसकी तारीफ भी समीक्षकों ने किया. इसके अलावा फिल्म को कैटरीना कैफ, विजय देवरकोंडा, रमेश तौरानी, अपारशक्ति खुराना, सुनील शेट्टी, एकता कपूर का साथ भी मिला. हालांकि फिल्म की स्पीड बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी है और अबतक ये 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई. आइए 7वें दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

केसरी चैप्टर 2 ने 7वें दिन कितनी कमाई की

केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. इंडस्ट्री ट्रैकर सैक्निलक के अनुसार, छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 3.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. छठे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखी गई. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित फिल्म ने सिंगल डिजिट से अपनी शुरुआत की और ज्यादा तर सिंगल डिजिट में ही कमाई कर सकी. सातवें दिन का आंकड़ा आ गया है और ये अभी तो बहुत कम है. शाम तर फाइनल आंकड़े पता चल जाएंगे. सैक्निलक के मुताबिक, सातवें दिन मूवी ने अभी तक 0.03 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

जानें केसरी चैप्टर 2 के कमाई का आंकड़ा

  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 1- 7.75 करोड़ रुपये
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2- 9.75 करोड़ रुपये
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3- 12 करोड़ रुपये
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़ रुपये
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 5- 4.8 करोड़ रुपये
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 6- 3.43 करोड़ रुपये
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7- 0.03 करोड़ रुपये

केसरी चैप्टर 2 का टोटल कलेक्शन- 42.46 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Jab We Met से बॉबी देओल को बाहर निकालने पर सालों बाद इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 5 साल तक मैंने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >