Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 16: रेड 2 की आंधी में उड़ा केसरी 2, कछुए की चाल से बढ़ रही कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

Kesari Chapter 2 Box Office collection Day 16: फिल्म केसरी चैप्टर 2 को सिनेमाघरों में दो हफ्तों से ज्यादा का समय हो गया है. अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी स्लो हो गई है. अबतक मूवी ने कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए.

Kesari Chapter 2 Box Office collection Day 16: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 ने अपने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर दो सफल हफ्ते देखने के बाद फिल्म की कमाई अब कम हो गई है. फिल्म की टक्कर पहले सनी देओल की जाट से हुई और अब अजय देवगन की रेड 2 इसे कड़ा मुकाबला दे रही है. फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए है और 16वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

केसरी चैप्टर 2 ने 16वें दिन सिर्फ की इतनी कमाई

केसरी चैप्टर 2 को सनी देओल की जाट ने जबरदस्त टक्कर दी और अब रेड 2 ने अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल कर दिया है. फिल्म अब संघर्ष करती दिख रही है और कलेक्शन धीमी हो गई है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 16वें दिन मूवी ने सिर्फ 1.90  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. उम्मीद है कि साम तक नंबर्स बढ़ जाएंगे और ये आंकड़े अपडेट हो जाएंगे. अब तक फिल्म का नेट कलेक्शन 77.90 करोड़ रुपये हो गया है. कयास लगाए जा रहे कि रविवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार आ सकता है.

डे वाइज केसरी 2 का कलेक्शन

  • Kesari Chapter 2 Collection Day 1- 7.75 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 2- 9.75 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 3- 12 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 4- 4.5 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 5- 4.8 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 6- 0.06 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 7- 3.5 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 8- 0.39 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 9- 8.15 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 10- 0.03 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 11- 2.75 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 12- 2.65 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 13- 2.15 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 14- 1.8 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 15- 1.1 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Collection Day 16-  1.90  करोड़

टोटल कमाई- 77.90 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 2: ‘ रेड 2’ की तूफानी कमाई जारी, दूसरे दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >