Kesari Chapter 2: 5 वजहें अक्षय कुमार की फिल्म क्यों मचाएगी तहलका, जाट का तोड़ेगी रिकॉर्ड

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला है. वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्म सी. शंकरन नायर के साहसी जीवन पर केंद्रित है, जो एक बैरिस्टर थे, जिन्होंने 1919 में दुखद जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद अदालत में ब्रिटिश साम्राज्य से मुकाबला करने का साहस किया था.

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कोर्ट रूम ड्रामा केसरी चैप्टर 2 दुनियाभर में रिलीज हो गई है और बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करीब 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी हैं. फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद मूवी को पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं. आइये जानते हैं क्यों फिल्म हिट होगी.

5 कारण क्यों अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर होगी हिट

सत्य पर आधारित एक्शन से भरपूर कहानी

साल 2019 में रिलीज हुई केसरी की तरह इसका सीक्वल भी जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद अदालत में ब्रिटिश साम्राज्य से मुकाबला करने के साहस को दिखाता है.

दमदार स्टारकास्टर फिल्म को बनाती है खास

अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जो एक निडर वकील हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई में ब्रिटिश राज का सामना किया था. फिल्म में अक्षय कुमार और आर माधवन आमने-सामने हैं. अनन्या पांडे एक युवा वकील की भूमिका निभाती हैं, जो न्याय के लिए इस कानूनी लड़ाई में भी शामिल है.

अक्षय कुमार वर्सेज आर माधवन

कोर्ट रूम में, अक्षय का सामना आर माधवन के नेविल मैककिनले कैरेक्टर से होता है, जो ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतिनिधित्व करता है. यह फिल्म दोनों सितारों के बीच पहली बार सहयोग का प्रतीक है.

हाई-ऑक्टेन और एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन सेट

केसरी 2 में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. यह फिल्म पीरियड युद्ध प्रस्तुति के स्तर को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाली है.

करण सिंह त्यागी बतौर निर्देशक चमके

करण सिंह त्यागी केसरी चैप्टर 2 के साथ बतौर निर्देशक अपनी शानदार शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अपने जीवन के चार-पांच साल दिए. अब जब मूवी रिलीज हो चुकी है, तब दर्शक इसका आनंद ले रहे हैं और इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 Box Office Preview: ओपनिंग डे कमाई पर सबकी नजरें, जानें स्क्रीन काउंट और एडवांस बुकिंग स्टेटस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >