Kesari Chapter 2: इस सुपरहिट फिल्म की हीरोइन ने केसरी 2 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सच में असरदार फिल्म

Kesari Chapter 2: केसरी चैप्टर 2 की तारीफ अभी तक कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, सुनील शेट्टी, इब्राहिम अली खान सहित कई अन्य सितारों ने किया हैं. अब एक और एक्ट्रेस ने फिल्म की तारीफ की और अपने इंस्टा स्टोरी पर मूवी का पोस्टर भी लगाया है.

Kesari Chapter 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन की फिल्म केसरी चैप्टर 2 की चर्चा हर जगह हो रही है. मूवी 18 अप्रैल को रिलीज हुई और इसने अबतक 34.18 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में खिलाड़ी कुमार, वकील सी शंकरन नायर का रोल निभाया हैं, अनन्या ने दिलरीत गिल और माधवन ने ब्रिटिश अधिकारी आर नेविल मैककिनले का किरदार प्ले किया हैं. फिल्म को जिस तरह से सेलेब्स और आलोचकों का प्यार मिल रहा है, इस हिसाब से लग रहा कि आने वाले दिनों में मूवी की कमाई में इजाफा होगा. विक्की कौशल, एकता कपूर, अपारशक्ति खुराना, सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ कई बॉलीवुड सितारों ने फिल्म की सराहना की और दिल खोल कर तारीफ की. अब फिल्म 12वीं फेल की एक्ट्रेस मेधा शंकर ने फिल्म की तारीफ की.

मेधा शंकर ने केसरी चैप्टर 2 की तारीफ की

एक्ट्रेस मेधा शंकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केसरी चैप्टर 2 का पोस्टर लगाया और लिखा, “बहुत दमदार, सच में असरदार फिल्म. पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.” अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन, फिल्म के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी और प्रोड्यूसर करण जौहर को टैग भी किया है. अनन्या पांडे ने मेधा के पोस्टर को रि-शेयर अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है.

केसरी चैप्टर को मिला इन सेलेब्स का साथ

केसरी चैप्टर 2 की तारीफ करते हुए वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि “इसे सिनेमाघरों में देखना अच्छा लगा. बधाई अमृतपाल बिंद्रा, करण और अनन्या पांडे, आप बहुत अच्छी थीं. आर माधवन, आपसे प्यार करता हूं सर और अक्षय कुमार- इसमें आपका जुनून और कड़ी मेहनत झलकती है.” वहीं एकता कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी में फिल्म का एक क्लिप शेयर करते हुए अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि, “बॉस इज फॉर्म.” इसके अलावा इब्राहिम अली खान, सनी कौशल, रमेश तौरानी ने भी फिल्म की तारीफ की.

यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >