Kesari 2: अक्षय कुमार संग काम करने पर आर माधवन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म रिलीज से करीब 2 हफ्ते पहले…

Kesari 2: ‘केसरी चैप्टर 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ आर माधवन की एक्टिंग की तारीफ दर्शक कर रहे हैं. माधव ने अक्षय संग काम करने को लेकर बात की. साथ ही कहा कि जब लोग किसी काम को करने के लिए अपनी सीमा से बाहर जाते हैं, तो आप जान जाते है कि ये प्रोजेक्ट खास है.

Kesari 2: करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित ‘केसरी चैप्टर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म में अक्षय कुमार बेहद दमदार अंदाज में दिखे हैं. फिल्म ने 12 दिन में अभी तक 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अक्षय की मूवी को सनी देओल की जाट ने कड़ी टक्कर दी थी. हालांकिं अब जाट के कलेक्शन में काफी गिरावट आ गई है. दूसरी तरफ आने वाले दिनों में अजय देवगन की फिल्म रेड 2, केसरी 2 को कांटे की टक्कर देगी. इस बीच आर माधवन ने बताया कि अक्षय ने सुनिश्चित किया कि उनका किरदार यादगार बने.

आर माधवन ने कहा- अक्षय कुमार ने उन्हें रात के 4 बजे कॉल किया…

हाल ही में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में आर माधवन ने बताया कि ‘केसरी चैप्टर 2’ में नेविल मैकिनली का किरदार निभाने के दौरान अक्षय कुमार ने उनका खास ख्याल रखा. माधवन ने कहा कि फिल्म रिलीज से करीब दो हफ्ते पहले अक्षय कुमार ने उन्हें रात के 4 बजे कॉल किया. उन्होंने इस बात की चिंता जताई कि फिल्म में भले ही उनका (अक्षय का) किरदार जीतता है, लेकिन वह नहीं चाहते कि माधवन का किरदार फिल्म के अंत तक आते-आते लोगों की नजरों से ओझल हो जाए. माधवन ने कहा कि उनका ये अंदाज उन्हें पसंद आया कि वह उनके किरदार को अहमियत देने की कोशिश कर रहे. जिसके बाद दोनों फिल्म के रिलीज से पहले क्लोजिंग सीन शूट किया. एक्टर ने कहा, ”जब लोग किसी काम को करने के लिए अपनी सीमा से बाहर जाते हैं, तो आप जान जाते है कि ये प्रोजेक्ट खास है.”

केसरी 2 का टोटल कलेक्शन

फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अबतक 68.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म वैसा कोई कास कमाल नहीं कर पा रही. 1 मई को अजय देवगन की रेड 2 रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को बने रहने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा.

यहां पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और हिट 3 के क्लैश पर नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थिएटर भर जाएं और हर फिल्म…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >