Kesari 2 First Review: अक्षय कुमार की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट लेने से पहले जानें कैसी है कोर्ट रूम ड्रामा

Kesari 2 First Review: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार केसरी चैप्टर 2 के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी ब्रिटिश साम्राज्य के शासन के दौरान जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है. अब इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं कैसी है फिल्म.

Kesari 2 First Review: साल 2019 में, बॉलीवुड के ओजी खिलाड़ी अक्षय कुमार ने केसरी को सिनेमाघरों में लाकर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने एक अमिट छाप छोड़ी, जो अक्षय की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बन गई. अब एक्टर केसरी चैप्टर 2 के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे हैं. इस बार एक नई कहानी और एक नए कलाकार भी है, जिसमें अनन्या पांडे और आर माधवन का नाम शामिल है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित सीक्वल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की अनकही कहानी पर आधारित है. मूवी का पहला रिव्यू फाइनली सामने आ गया है.

केसरी 2 का पहला रिव्यू आया सामने

केसरी 2 में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर के रूप में देखेंगे, जो पेशे से एक वकील है और ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़के जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करेंगे. केसरी 2 की स्क्रीनिंग देखने के बाद, फिल्म का रिव्यू करते हुए, वकील और राजनीतिज्ञ चारु प्रज्ञा ने ट्वीट किया, “#केसरीचैप्टर2 की स्क्रीनिंग देख रही हूं, फिल्म आधी खत्म हो चुकी है और मैंने पहले हाफ में पलक भी नहीं झपकाई! अविश्वसनीय! @akshaykumar को धन्यवाद. आपका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन!”

राणा दग्गुबाती ने केसरी 2 को लेकर कही थी ये बात

कुछ दिनों पहले, अभिनेता राणा दग्गुबाती ने भी अक्षय, अनन्या और माधवन की फिल्म का रिव्यू किया था. बाहुबली स्टार ने ट्वीट किया, “अभी-अभी एक अविश्वसनीय ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा- केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग देखा…. एक शक्तिशाली, महत्वपूर्ण फिल्म, जो आपके अंदर के भारतीय को गहराई से जगाती है. यह ऐसी कहानी है, जो सभी भाषाओं में देखी जानी चाहिए. हम @SureshProdns इस सिनेमाई रत्न को सिनेमाघरों में सर्वश्रेष्ठ तरीके से तेलुगु दर्शकों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. इसे जरूर देखें.” रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >