Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

Kesari 2 Box Office Collection Day 1: स्काई फोर्स की सफलता के बाद अक्षय कुमार अब केसरी चैप्टर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी ब्रिटिश साम्राज्य के शासन के दौरान जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा है. खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके ने भविष्यवाणी की है कि केसरी 2 पहले दिन कितना कमाएगी.

Kesari 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर अब केसरी चैप्टर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह ब्रिटिश साम्राज्य के शासन के दौरान जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित फिल्म में आर. माधवन खलनायक की भूमिका में हैं और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं. अब केआरके ने बताया कि यह कितने करोड़ की कमाई करेगी.

केआरके ने बताया कैसरी चैप्टर 2 पहले दिन करेगी इतनी कमाई

खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके ने एक ट्वीट किया. जिसमें बताया कि केसरी चैप्टर 2 पहले दिन कितना कमा सकती है. उन्होंने एक पोल किया. जिसमें ऑडियंस से पूछा कि फ्राइडे को रिलीज होने वाली अक्षय कुमरा की मूवी को कौन देखेगा. इसके बाद उन्होंने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कहा, ”पहले दिन का कारोबार 4-5 करोड़ हो सकता है.”

कब शुरू होगी केसरी चैप्टर 2 की एडवांस बुकिंग

केसरी चैप्टर 2 की रिलीज में सिर्फ 4 दिन बचे हैं और अभी तक एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू होने वाली है. फिलहाल, भारतीय बाजार में फिल्म को लेकर उम्मीद से कम चर्चा है. हालांकि यह कोर्टरूम ड्रामा दर्शकों को हाई ऑक्टेन एक्शन, स्टंट और चार्टबस्टर गानों से उत्साहित कर सकता है.

केसरी चैप्टर 2 के बारे में

करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जबकि आर माधवन और अनन्या पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. इसे धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है, जिसमें सह-निर्माता मरिजके डिसूजा, सोमेन मिश्रा और वेदांत बाली हैं. स्क्रिप्ट करण सिंह त्यागी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने लिखी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >