कैटरीना कैफ या विक्की कौशल? आखिर किसके जैसा दिखता है नन्हा विहान, दादा ने बताया

Vihaan Kaushal Looks Like: फैंस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान के बारे में छोटी से छोटी अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं. अब फाइनली दादा शाम ने रिवील कर दिया है कि उनका पोता किसकी तरह दिखता है.

Vihaan Kaushal Looks Like: बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन-दिनों पेरेंटहुड का मजा ले रहे हैं. कपल का बेटा विहान उनकी आंखों का तारा बन चुका है. स्टार्स ने अभी तक अपने बेबी बॉय का चेहरा तो नहीं दिखाया है, लेकिन फैंस उसके बारे में छोटी से छोटी डिटेल्स जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. अब दादा शाम कौशल ने रिवील कर दिया है कि विहान कैटरीना की तरह दिखता है या विक्की की तरह.

Does Vihaan Looks Like Katrina Or Vicky: विहान कैटरीना की तरह दिखता है या विक्की की तरह

इंडिया टुडे से बात करते हुए शाम कौशल ने माना कि उन्हें लगता है कि विहान दिखने में विक्की से ज्यादा मिलता-जुलता है. अपने पोते के बारे में बात करते हुए शाम ने कहा, “उसने मेरी जिंदगी बदल दी है. जब भी मैं काम में बिजी होता हूं और उसे गले नहीं लगा पाता, तो मैं उससे वीडियो कॉल पर बात कर लेता हूं. वह बहुत प्यारा है. मैं ईश्वर का जितना धन्यवाद कर सकता हूं, उतना करता हूं.”

यह भी पढ़ें- राजू-श्याम-बाबूराव का रीयूनियन… इंटरनेट पर छाई हेरा फेरी गैंग, आपने देखा वीडियो

Vicky and Katrina Son Born: विक्की और कैटरीना का बेटा का कब हुआ था जन्म

विक्की और कैटरीना का बेटा 7 नवंबर 2025 को हुआ था. कपल ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर की और लिखा, “हमारे जीवन का अनमोल रत्न आ गया है… बहुत सारे प्यार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं.” 7 जनवरी को, इस जोड़े ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा और फैंस संग इस खुशखबरी को शेयर किया.

कैटरीना और विक्की ने विहान को पैपराजी से मिलवाया

मई में, कैटरीना और विक्की को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. यहां विक्की ने फोटोज खिंचवाई और रिक्वेस्ट किया कि विहान की तसवीर कोई नहीं लेगा. कपल ने बेबी बॉय से सबको मिलवाया भी.

यह भी पढ़ें- एक रोमांटिक फोटो, इंटरनेट पर मची हलचल… विजय के साथ त्रिशा कृष्णन का स्पेशल मोमेंट वायरल

यह भी पढ़ें- राजू-श्याम-बाबूराव का रीयूनियन… इंटरनेट पर छाई हेरा फेरी गैंग, आपने देखा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >