Katrina Kaif Bollywood Comeback: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं. पहले दीपिका पादुकोण के फिल्म से अलग होने की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कैटरीना कैफ का नाम संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म से जुड़ रहा है. हालांकि, अभी तक मेकर्स या कैटरीना की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
Katrina Kaif in Spirit Movie: फिल्म में कैमियो होगा कैटरीना कैफ का रोल
डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना कैफ को फिल्म ‘स्पिरिट’ में एक खास कैमियो रोल के लिए विचार किया जा रहा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भले ही कैटरीना का रोल छोटा हो सकता है, लेकिन कहानी के लिहाज से यह काफी अहम होगा. अगर यह चर्चा सच साबित होती है और कैटरीना फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो उनकी एंट्री फिल्म के सबसे बड़े सरप्राइज में से एक हो सकती है.
Katrina Kaif Telugu Cinema Comeback: करीब 20 साल बाद तेलुगु सिनेमा में लौट सकती हैं कैटरीना
अगर कैटरीना कैफ की ‘स्पिरिट’ में एंट्री होती है तो यह तेलुगु फिल्मों में उनका लंबे समय बाद वापसी करना होगा. कैटरीना इससे पहले तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने ‘मल्लीसवरी’ में वेंकटेश और ‘अल्लारी पिडुगु’ में वह नंदमुरी बालकृष्ण के साथ काम किया था. विक्की कौशल से शादी के बाद वह चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं. वहीं, मां बनने के बाद उन्होंने अभी तक किसी बड़ी फिल्म की घोषणा नहीं की है.
Why Deepika Padukone Left Spirit: दीपिका पादुकोण क्यों हुईं ‘स्पिरिट’ से बाहर?
फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण थी. बाद में खबरें आईं कि दीपिका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. मेकर्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दीपिका ने करीब 25 करोड़ रुपये फीस और फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी. इसके अलावा उनके आठ घंटे के शूटिंग शेड्यूल, बड़ी टीम के साथ यात्रा करने और तेलुगु डायलॉग्स की डबिंग को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आईं. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
तृप्ति डिमरी और प्रभास की बनेगी जोड़ी
दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद तृप्ति डिमरी को प्रभास के साथ संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ की फीमेल लीड के तौर पर जोड़ा गया. अब देखना है कि क्या कैटरीना कैफ सच में इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी या नहीं.
ये भी पढ़ें: Chandni Bar 2 में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? रिपोर्ट्स ने मचाई हलचल
