Karuppu: 22वें दिन धड़ाम हुई ‘करुप्पु’ की कमाई, क्या 300 करोड़ क्लब से चूक जाएगी फिल्म?

Karuppu Box Office Collection Day 22: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ की कमाई 22वें दिन धीमी पड़ गई. फिल्म अब दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

Karuppu Box Office Collection Day 22: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्तों से ज्यादा समय से टिकी हुई है. हालांकि अब फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है. 22वें दिन भी फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी, लेकिन कलेक्शन पहले के मुकाबले कम रहा. इसके बावजूद फिल्म एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

तीसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार पड़ी धीमी

Sacnilk के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने रिलीज के 22वें दिन 70 लाख रुपये नेट का कारोबार किया. इससे एक दिन पहले फिल्म ने 90 लाख रुपये नेट की कमाई की थी. 22वें दिन यह फिल्म 869 शो में प्रदर्शित हुई. शुरुआती दिनों में फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला था. फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया था. इसके बाद दूसरे और तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही. हालांकि नई फिल्मों की रिलीज और समय के साथ अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है.

300 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 190 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है. वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 219 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक 80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 300 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

रात के शो में दिख रही दर्शकों की ज्यादा दिलचस्पी

22वें दिन के ऑक्यूपेंसी आंकड़ों में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला. सुबह के शो में दर्शकों की संख्या कम रही, लेकिन रात के शो में अच्छी भीड़ नजर आई. फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें- Peddi Collection: ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ही फिसली ‘पेड्डी’, बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा दम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >