Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 17वें दिन कितना रहा कलेक्शन?

Karuppu Collection: सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म ने 17वें दिन कितनी कमाई कर ली, इसके आंकड़े आ गए. आइए आपको ये बताते हैं.

Karuppu Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फैंटेसी-एक्शन फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई में खास गिरावट देखने को नहीं मिली है. दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलने की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और अब यह दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है.

तीसरे रविवार को बढ़ी कमाई

Sacnilk के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 5.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह आंकड़ा 16वें दिन की 5.15 करोड़ रुपये की कमाई से करीब 14.6 प्रतिशत ज्यादा है. फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि तीसरे शनिवार को इसका कलेक्शन बढ़कर 5.15 करोड़ रुपये पहुंच गया.

भारत में 182 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

‘करुप्पु’ का कुल भारत नेट कलेक्शन 182.45 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं फिल्म का भारत ग्रॉस कलेक्शन 210.99 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. 17वें दिन देशभर में फिल्म के कुल 3327 शो चलाए गए. फिल्म के दूसरे सप्ताह का कुल कारोबार 54.30 करोड़ रुपये रहा था. तीसरे हफ्ते में भी इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है.

विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन

फिल्म ने 17वें दिन विदेशी बाजारों से लगभग 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन 78.25 करोड़ रुपये हो गया है.
भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 289.24 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अब फिल्म 300 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े से सिर्फ कुछ कदम दूर है.

ओटीटी रिलीज को लेकर क्या है अपडेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘करुप्पु’ के डिजिटल अधिकार नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. हालांकि अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. खबरों की मानें तो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग चार सप्ताह बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- ‘डोला रे डोला’ की शूटिंग में प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >