Karisma Kapoor Video: संजय कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए करिश्मा का पहला वीडियो आया सामने, नम आंखों से कहा अलविदा

Karisma Kapoor Video: बिजनेसमैन संजय कपूर भले ही अब इस दुनिया में न हो, लेकिन उनके दोस्त उन्हें आज भी याद करते हैं. आज उनके अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ शामिल हुई. उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भी देखा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Karisma Kapoor Video: करिश्मा कपूर 19 जून को नई दिल्ली में अपने पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर सामने आए श्मशान घाट के एक वीडियो में बॉलीवुड अभिनेत्री अपने पूर्व पति को श्रद्धांजलि देती नजर आ रही हैं. उन्होंने पारंपरिक सफेद कपड़े पहन रखे हैं और काफी उदास दिख रही हैं. करिश्मा अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ शामिल हुईं. अभिनेत्री की बहन करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी उनके साथ दिल्ली गए हैं. हालांकि, अंतिम संस्कार के वायरल वीडियो में वे नजर नहीं आए.

संजय कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंची करिश्मा कपूर

संजय कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए करिश्मा कपूर का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. नेटिजन्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ”वाह क्या बात है इंसानियत के नाते ही, लेकिन उसने अपना फर्ज निभाया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”समायरा और कियान के साथ करिश्मा ने भी आखिरी दर्शन किए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”भगवान आपको और आपके बच्चों को पर्याप्त शक्ति दे करिश्मा.”

संजय कपूर का इस वजह से हुआ निधन

संजय कपूर का इस सप्ताह की शुरुआत में इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब उन्होंने खेल के बीच में गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जी हुई और उनकी मौत हो गई.

संजय कपूर की शादी के बारे में

संजय कपूर ने पहले डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी. साल 2003 में अलग होने से पहले उनकी शादी दो साल तक चली. उसी साल उन्होंने करिश्मा से शादी की. इस जोड़े के दो बच्चे भी हैं, समायरा और कियान. हालांकि, करिश्मा और संजय 2014 में अलग हो गए और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया. तलाक की प्रक्रिया के दौरान, दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए. कानूनी लड़ाई के बाद, अभिनेत्री ने अपने बच्चों की कस्टडी जीत ली, जबकि संजय को उनसे मिलने का अधिकार दिया गया.

यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur Educational Qualification: सिर्फ बिजनेस ही नहीं, पढ़ाई में भी नंबर 1 थे संजय कपूर, देखें हाई-क्वालिफाइड डिग्रियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >