Karisma Kapoor ने एक्स हसबैंड Sunjay Kapur की मौत के बाद फाइनली तोड़ी चुप्पी, लिखा- सपोर्ट के लिए…

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के लिए बीते कुछ दिन काफी टफ रहा, क्योंकि उनके एक्स हसबैंड का अचानक निधन हो गया. एक्ट्रेस को संजय कपूर के अंतिम संस्कार में भी देखा गया. जहां उन्होंने नम आंखों से श्रद्ध���ंजलि दी. अब पूर्व पति की मौत के बाद उन्होंने पहला पोस्ट किया. साथ ही फैंस को सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया.

Karisma Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पिछले कुछ दिन काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि उनके पूर्व पति संजय कपूर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. उनका जाना किसी सदमें से कम नहीं था. एक्ट्रेस को संजय के अंतिम संस्कार में भी देखा गया. यहां उन्होंने नम आंखो से श्रद्धांजलि दी. बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपना 51वें जन्मदिन मनाया. हालांकि बर्थडे सेलिब्रेशन का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया. अब उन्होंने पति संजय कपूर को खोने के बाद पहला पोस्ट डाला.

करिश्मा कपूर ने संजय की मौत के बाद शेयर किया पहला पोस्ट

करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट लिखा, “आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं और समर्थन (लाल दिल और हाथ जोड़कर इमोटिकॉन) के लिए धन्यवाद.” यह पहली बार है, जब करिश्मा ने संजय कपूर की मौत के बाद कुछ शेयर किया है.

करीना ने अपनी बहन को किया था सपोर्ट

करिश्मा की बहन करीना कपूर ने उनके जन्मदिन पर एक प्यारा सा नोट लिखा और सैफ अली खान संग उनकी तसवीर शेयर की. उन्होंने लिखा, “यह आप दोनों की मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर है… ब्रह्मांड की सबसे मजबूत और सबसे अच्छी लड़की के लिए… यह हमारे लिए एक कठिन वर्ष रहा है.”

संजय कपूर की मौत के बारे में

संजय की मौत 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान हुई थी. उनके दोस्त और बिजनेस एसोसिएट सुहेल सेठ ने एएनआई को बताया कि ‘संजय की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, जाहिर तौर पर इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने के बाद.’ उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार ने अपने बयान में मौत का कारण दिल का दौरा बताया, लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी.

यह भी पढ़ें- War 2: ऋतिक-जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन मोड में दिखी कियारा आडवाणी, नया पोस्टर देख फैंस बोले- सुपरहिट…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >