करीना, कार्तिक, सैफ, फोटो- इंस्टाग्राम
अफवाहों के बीच करीना कपूर ने सैफ पर लुटाया प्यार
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और रेडिट पर करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन के लिंक-अप की अफवाहें खूब वायरल हो रही थीं. करीना ने इन बातों पर कोई सफाई देने के बजाय अपना फोकस सैफ अली खान पर रखा. सैफ के जन्मदिन पर उन्होंने दोनों की कई अनसीन और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दीं. पोस्ट में कपल की केमिस्ट्री से लेकर फैमिली मोमेंट्स तक सब कुछ देखने को मिला. ऊपर से करीना ने सैफ को ‘फॉरएवर राइड ऑर डाई’ कहकर बता दिया कि उनके लिए सबसे खास कौन है.
सैफ अली खान और करीना कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
"हैप्पी बर्थडे टू माय फॉरएवर राइड और डाई.."
करीना ने सैफ के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू माय फॉरएवर राइड और डाई.. तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती.” करीना ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि पोस्ट में सैफ की सभी तस्वीरें उनकी मंजूरी के बाद ही शेयर की गई हैं. करीना की इस पोस्ट में कपल के कई खूबसूरत और कैंडिड मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. तस्वीरों में दोनों कभी समंदर किनारे रिलैक्स करते दिखे, तो कभी एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए.
सैफ अली खान और करीना कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
व्हाइट लुक में 'सैफीना' का सिजलिंग पोज
तस्वीर में करीना कपूर और सैफ अली खान चट्टान का सहारा लेकर खड़े नजर आ रहे हैं. व्हाइट बिकिनी में करीना का यह सन-किस्ड लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है, वहीं सैफ अली खान व्हाइट शर्ट और रेड शॉर्ट्स में बेहद डैशिंग लग रहे हैं. सनग्लासेस और दोनों की कातिलाना स्माइल इस फोटो को परफेक्ट वेकेशन वाइब्स दे रही है.
सैफ अली खान और करीना कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
सैफ अली खान और करीना कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
सैफ अली खान, तैमूर और जेह, फोटो- इंस्टाग्राम
सैफ अली खान और करीना कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
लिफ्ट सेल्फी में दिखी कपल की मस्ती
फोटो सीरीज में करीना और सैफ के कई फन और कैंडिड मोमेंट्स देखने को मिलते हैं. एक तस्वीर में दोनों लिफ्ट के मिरर में सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों का मस्ती भरा अंदाज साफ देखने को मिल रहा है. करीना की इस पोस्ट में कपल की प्यारी बॉन्डिंग और साथ बिताए खास पलों की झलक मिलती है. सैफ के बर्थडे पर शेयर की गई इन तस्वीरों ने फैंस को एक बार फिर ‘सैफीना’ के खूबसूरत मोमेंट्स देखने का मौका दिया.
