Viral Video: करणवीर ने शिल्पा को किया किस, तो भड़क उठीं चुम, फैंस बोले- जली ना…

Viral Video: करणवीर महरा, चुम दरांग और शिल्पा बीते दिन री-यूनियन हुआ. इसी बीच करणवीर और शिल्पा के साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर चुम दरांग भड़क जाती हैं और फिर करणवीर उन्हें मनाते हुए दिखाई देते हैं.

Viral Video: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ खत्म हो चूका है, लेकिन इसका क्रेज अब भी फैंस पर बना हुआ है. इस सीजन के विनर रहे करणवीर मेहरा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं. अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर भी हैं. दरअसल, यह वीडियो करणवीर, चुम, शिल्पा और दिग्विजय राठी के री-यूनियन की है, जिसमें करणवीर शिल्पा शिरोडकर के गाल पर किस करते हैं और इसे देखकर वहां मौजूद चुम दरांग गुस्से से आग बबूला हो जाती हैं और फिर करणवीर उन्हें मनाते हुए दिखाई देते हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं बटोर रहा है. एक यूजर ने लिखा- जाली ना चुम. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘परफेक्ट रिएक्शन’. वहीं, कुछ और यूजजर्स ने लिखा, यह दोनों कितने प्यारे हैं.’

यह भी पढ़े: Khushi Kapoor: ‘वेदांग रैना हैं या इब्राहिम अली खान?’, मिस्ट्री मैन संग खुशी कपूर की कोजी तस्वीर देख झनाया फैंस का दिमाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >