Koffee with Karan पर विराट कोहली को अभी तक नहीं बुलाने पर करण जौहर ने किया रिएक्ट, ये 2 बड़े क्रिकेटर बने वजह

शो ‘कॉफी विद करण’ एक लोकप्रिय शो है, जिसे करण जौहर होस्ट करते हैं. विराट कोहली कभी शो में नहीं आए. इसके पीछे करण ने अब जाकर कारण बताया है. करण ने कहा कि उन्होंने शो में किसी भी क्रिकेटर को शामिल नहीं करने का फैसला किया है.

फिल्म मेकर करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो में अभी तक कई बड़े स्टार्स आ चुके हैं, जिसमें शाहरुख खान, काजोल, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार सहित कई सेलेब्स शामिल है. शो में करण सेलेब्स से काफी मजेदार सवाल पूछते है, जिसकी वजह से शो हर बार ट्रेंड करने लगता है. शो में भले कई बड़े सितारे आ चुके हैं, लेकिन एक विराट कोहली इसका हिस्सा कभी नहीं बने. आखिर किस वजह से करण ने क्रिकेटर को शो में नहीं बुलाया, अब इसे लेकर उन्होंने बात की.

‘कॉफी विद करण’ में विराट कोहली को नहीं बुलाने पर करण जौहर ने किया रिएक्ट

शो ‘कॉफी विद करण’ का हिस्सा अनुष्का शर्मा कई बार बन चुकी है, लेकिन विराट कोहली कभी इस शो में नहीं आए. सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में करण ने खुलासा किया उन्होंने विराट कोहली को कभी शो पर क्यों नहीं बुलाया. सानिया ने करण से पूछा कि किसी ऐसे स्टार का नाम बताए जो आपके शो पर कभी नहीं आए. करण इसपर सोचने लगे तब सानिया ने विराट का नाम लिया. इसपर उन्होंने कहा, ”मैंने कभी विराट से पूछा ही नहीं. हार्दिक (पांड्या) और (केएल) राहुल के साथ जो हुआ उसके बाद मैं अब किसी भी क्रिकेटर को शो पर आने के लिए नहीं पूछ रहा. ऐसे कई हैं जो मुझे लगता है कि वह नहीं आएंगे, इस वजह से मैंने उनसे कभी पूछा ही नहीं.”

करण जौहर के आने वाले प्रोजेक्ट्स

करण जौहर इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में है. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म नागजिला, चांद मेरा दिल, तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी है, जिसका वह निर्माण कर रहे हैं. इसके अलावा वह एक रोमांटिक फिल्म का निर्देशन कर रहे, जो साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का हिस्सा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >