Karan Johar ने कोल्डप्ले की टिकट्स न मिलने पर तोड़ी चुप्पी, कहा ‘आप जो चाहे वो…’

Karan Johar ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें निर्माता ने पॉपुलर म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले की टिकट्स न मिलने पर निराश फैंस के लिए एक महत्वपूर्ण मैसेज डाला है.

Karan Johar: पॉपुलर ब्रिटिश म्यूजिक बैंड ‘कोल्डप्ले’ अगले साल मुंबई में कॉन्सर्ट करने वाले हैं, जिसके कॉन्सर्ट के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. रविवार को कॉन्सर्ट की बुकिंग शुरू हुईं और कुछ ही मिनटों में सारी टिकट्स बिक भी गईं. ऐसे में कोल्डप्ले के फैंस काफी ज्यादा निराश नजर आए हैं. इससे जुड़ी कई मीम्स और रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. टिकट न मिलने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर का भी नाम शामिल है. लेकिन निर्माता ने निराश होने के बजाए फैंस के लिए एक महत्वपूर्ण मैसेज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी

करण जौहर ने कोल्डप्ले टिकटों को लेकर बढ़ते क्रेज के बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक इंपोर्टेंट मैसेज शेयर किया है. उन्होंने कहा कि, “प्रिय विशेषाधिकार, मुझे यह पसंद है कि कोल्डप्ले और मिनी केली हमेशा आपको जमीन से जोड़े रखते हैं… आप जो चाहते हैं वह सब कुछ नहीं पा सकते, मेरे प्रिय… ढेर सारा प्यार… मितव्ययी.”

Also Read: Karan Johar मेगा बजट सीरीज के साथ ओटीटी डेब्यू को तैयार, इस दिन शुरू होगी शूटिंग

Also Read: karan johar ही नहीं अनुष्का शेट्टी,सामंथा सहित कई सेलेब्स अजीबोगरीब बीमारी से लड़ रहे हैं   

कोल्डप्ले का टाइमलाइन

ब्रिटिश म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले 2025 में अपने म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स टूर के दौरान भारत में भी अपनी प्रस्तुति देंगे. यह मशहूर म्यूजिक बैंड 18, 19 और 21 जनवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम के मंच पर परफॉर्म करेगा.

करण जौहर वर्कफ्रंट

करण जौहर की फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है. वहीं, आलिया और वेदांग रैना अभिनीत इस फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर केंद्रित है. आखरी बार करण जौहर ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बनाई थी. इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. इसके बाद करण जल्द ही मेगा बजट सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >